शेखपुरा : पटना से लौट रहा युवक सरसा-जमालपुर के पास ट्रेन से गिरा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल मे इलाजरत घायल

पटना से घर लौट रहा 26 वर्षीय बबलू कुमार चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. रेलवे पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया है. पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Sheikhpura Train Accident : पटना से शेखपुरा होते हुए नवादा जाने वाली ट्रेन संख्या 63389 से सफर कर रहा एक युवक सरसा-जमालपुर के समीप चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया.

आपके शहर में

विज्ञापन

नवीन नगर ककरार गांव के बबलू कुमार के रूप में हुई पहचान

घायल युवक की पहचान शेखपुरा जिले के नवीन नगर ककरार गांव निवासी अनिल महतो के 26 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार के रूप में हुई है.

परिजनों के अनुसार, बबलू कुमार पटना कोर्ट में अपना काम निपटाने के बाद ट्रेन से वापस घर लौट रहा था. इसी दौरान सरसा-जमालपुर रेलवे स्टेशन के समीप वह अचानक चलती ट्रेन से नीचे गिर गया. हादसे में उसे शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं.

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया.

सदर अस्पताल में इलाज और चिकित्सकीय निगरानी

सदर अस्पताल शेखपुरा में तैनात चिकित्सक ने बताया कि युवक को गंभीर चोटें आई हैं. उसका इलाज किया जा रहा है और चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है.

पुलिस अधिकारी श्याम नंदन चौधरी का बयान

शेखपुरा रेलवे थाना पुलिस के श्याम नंदन चौधरी ने बताया कि कंट्रोल रूम से सरसा-जमालपुर के समीप युवक के ट्रेन से गिरकर घायल होने की सूचना मिली थी. पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन