जीआरपी जवान का शव पहुंचते ही गगौर में मातम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Aug 2018 4:24 AM
विज्ञापन
पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचा राजद का शिष्टमंडल शेखपुरा : बेगूसराय जिले के बरौनी में तैनात जीआरपी जवान का शव मंगलवार को पैतृक गांव गगौर पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ पड़ी. इस मौके पर तिरंगे में लिपटे जवान के शव को देखने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा. कोरमा थाना क्षेत्र के गगौर गांव […]
विज्ञापन
पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचा राजद का शिष्टमंडल
शेखपुरा : बेगूसराय जिले के बरौनी में तैनात जीआरपी जवान का शव मंगलवार को पैतृक गांव गगौर पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ पड़ी. इस मौके पर तिरंगे में लिपटे जवान के शव को देखने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा. कोरमा थाना क्षेत्र के गगौर गांव निवासी बूसी यादव के पुत्र अजय कुमार का बुधवार की दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गयी थी. जीआरपी जवान गगौर गांव से अपने पदस्थापन स्थल बरौनी को जा रहे थे. तभी बाइक सवार इस जवान को घोसवरी थाने के समीप अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे के बाद जवान को इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान मौत हो गयी. बड़ी बात यह है कि मृतक जाने के दौरान जहां अपनी विवाहिता बंटी को रक्षाबंधन में उसके माता पिता के यहां पहुंचाने का वादा किया था.
वहीं अपनी बहन से राखी बंधवाने का वायदा कर वह सदा के लिए इस दुनिया से रुखसत हो गया. घटना के बाद पीड़ित परिवारों के चीत्कार से पूरा गांव गमगीन हो गया. घटना की सूचना पाकर मौके पर राजद जिला अध्यक्ष विजय यादव एवं युवा जिलाध्यक्ष मुसाफिर हयात के नेतृत्व में पार्टी का शिष्टमंडल गगौर पहुंचा और पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










