ठनके से छात्र समेत दो की मौत

Updated:
विज्ञापन
ठनके से छात्र समेत दो की मौत

शेखपुरा : सोमवार की देर रात आयी आंधी और बारिश से जान-माल का नुकसान हुआ. कुसुंभा के बेलदारी बिगहा गांव में ठनका गिरने से छात्र सुजीत व शेखपुरा प्रखंड के पुरनकामा में 60 वर्षीय बाबू मांझी की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, कुसुंभा के बेलदारी बिगहा में मां के साथ दालान में जलावन ढंकने […]

विज्ञापन

शेखपुरा : सोमवार की देर रात आयी आंधी और बारिश से जान-माल का नुकसान हुआ. कुसुंभा के बेलदारी बिगहा गांव में ठनका गिरने से छात्र सुजीत व शेखपुरा प्रखंड के पुरनकामा में 60 वर्षीय बाबू मांझी की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, कुसुंभा के बेलदारी बिगहा में मां के साथ दालान में जलावन ढंकने गया था. इसके बाद मां घर जाने लगी. इसी बीच दालान के बाहर लगे मवेशी के नाद पर बैठकर सुजीत मोबाइल चलाने लगा. इस दौरान मां इंदु देवी ने बेटे को घर जाने को कहा. इस उसने कहा, बात कर आता हूं. इसी बीच ठनका गिरा और सुजीत की मौत की हो गयी. गांव के विजय बिंद का पुत्र सुजीत की मौत के बाद गांव में मातमी सन्नाटा छा गया.

परिजनों ने बताया कि बड़ा भाई सुधीर कुमार रायपुर में रसोइये का काम करता है और छोटे भाई को पढ़ा-लिखा कर पायलट बनाना चाहता था. लेकिन शायद होनी को कुछ और मंजूर था. वहीं, शेखपुरा प्रखंड के पुरनकामा गांव में सोमवार की देर रात बधार से घर जाने के दौरान ठनका गिरने से 60 वर्षीय बाबू मांझी की मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन