प्याऊ ठप होने के बाद चापाकल पर यात्रियों की जमघट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

शेखपुरा : शहरी क्षेत्र में मुख्य सड़क मार्ग पर कहीं अगर चापाकल दिख जाये तो निश्चित तौर से वहां पानी पीने वाले राहगीरों की जमघट लगी रहती है. शहर में मुख्य सड़क मार्ग पर चापाकलों की स्थिति को अगर देखें तो पटेल चौक के बाद खांडपर, स्टेशन रोड स्थित इस्लामियां स्कूल के स्थित तीनों चापाकल […]
विज्ञापन
शेखपुरा : शहरी क्षेत्र में मुख्य सड़क मार्ग पर कहीं अगर चापाकल दिख जाये तो निश्चित तौर से वहां पानी पीने वाले राहगीरों की जमघट लगी रहती है. शहर में मुख्य सड़क मार्ग पर चापाकलों की स्थिति को अगर देखें तो पटेल चौक के बाद खांडपर, स्टेशन रोड स्थित इस्लामियां स्कूल के स्थित तीनों चापाकल चालू अवस्था में है. लेकिन इसके बाद चांदनी चौक तीन मोहानी बाईपास होते हुए गिरिहिंडा चौक एवं स्टेशन रोड तक में कोई चापाकल नहीं दिखता. ऐसी स्थिति में यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
शहरी क्षेत्र के प्याऊ में तकनीकी गड़बड़ियों को दूर करने के लिए कनीय अभियंता एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया है. बाईपास गोशाले के पास खराब पड़े प्याऊ को मरम्मती के बाद चालू कर दिया गया है. सभी प्याऊ को नागरिक सुविधाओं को देखते हुए जल्दी चालू कर दिये जायेंगे.
सुनील कुमार, कार्यपालक अधिकारी, नगर पर्षद, शेखपुरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










