ठेकेदार के मुंशी को बनाया बंधक

शेखपुरा : तीन साल में जल आपूर्ति की योजना की पाइप लाइन का काम पूरा नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने ठेकेदार के मुंशी को घंटों बंधक बनाये रखा. इस दौरान ग्रामीण ठेकेदार ने निर्माण कार्य पूरा करने के लिए डेडलाइन जानना चाह रहे थे. ठेकेदार द्वारा दी सूचना पर कुसुंभा ओपी पुलिस मौके पर […]
शेखपुरा : तीन साल में जल आपूर्ति की योजना की पाइप लाइन का काम पूरा नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने ठेकेदार के मुंशी को घंटों बंधक बनाये रखा. इस दौरान ग्रामीण ठेकेदार ने निर्माण कार्य पूरा करने के लिए डेडलाइन जानना चाह रहे थे. ठेकेदार द्वारा दी सूचना पर कुसुंभा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची, जहां ग्रामीणों की वास्तविक मांग को देखकर मुंशी को ग्रामीणों से मुक्त करा दिया. मुंशी चेवाड़ा प्रखंड निवासी अजीत कुमार है. ग्रामीणों ने कहा कि कोसुम्भा की ग्यारह सौ से अधिक परिवारों को जलापूर्ति योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए सरकार द्वारा लगभग 45 लाख रुपये से अधिक की योजना का क्रियान्वयन किया जाना था.
इसके लिए जलमीनार, बोरिंग एवं सोलर सिस्टम को लगा दिया गया. लेकिन अब तक पाइप लाइन का कार्य पूरा नहीं होने की स्थिति में ग्रामीणों के समक्ष जल संकट एक गंभीर समस्या नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




