जैविक खाद का उपयोग करें, बढ़ेगी उपज : डीएम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

शेखपुरा : डीएम ने कहा कि किसान बहुफसली खेती करें तथा आधुनिक तरीके को अपनायें. इससे अधिक उपज होगी और काफी लाभ होगा. किसान सलाहकार सरकार द्वारा किसानों को दी जानेवाली सुविधाओं की जानकारी दें. किसानों के लिए कृषि यंत्र, खाद, सिंचाई, फसल बीमा आदि योजनाएं चलायी जा रही हैं. डीएम योगेंद्र सिंह गुरुवार को […]
विज्ञापन
शेखपुरा : डीएम ने कहा कि किसान बहुफसली खेती करें तथा आधुनिक तरीके को अपनायें. इससे अधिक उपज होगी और काफी लाभ होगा. किसान सलाहकार सरकार द्वारा किसानों को दी जानेवाली सुविधाओं की जानकारी दें. किसानों के लिए कृषि यंत्र, खाद, सिंचाई, फसल बीमा आदि योजनाएं चलायी जा रही हैं. डीएम योगेंद्र सिंह गुरुवार को जिला कृषि कार्यालय में खरीफ फसल महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद किसानों को संबोधित कर रहे थे.
इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी लाल बचन राम, सभी प्रखंडों के कृषि पदाधिकारी, किसान समन्वयक, किसान सलाहकार, जिला कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक आदि मौजूद थे. इस मौके पर डीएम ने कहा कि उन्नत संसाधन से ही किसान खेतों से अधिक उपज ले सकते हैं. वहीं, जिला कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को खरीफ मौसम में धान के विभिन्न उन्नत प्रभेदों को लगाकर अधिक उपज लेने के टिप्स दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










