ePaper

एसडीएम की पहल पर सुलझा विवाद

Updated at : 09 May 2018 4:27 AM (IST)
विज्ञापन
एसडीएम की पहल पर सुलझा विवाद

शेखपुरा : अरियरी प्रखंड के तेलडीह गांव में नाला निर्माण के लिए सड़क काटने के बाद हुए विवाद को आपसी सहमति से खत्म कर दिया गया. एसडीएम राकेश कुमार एवं एसडीपीओ अमित शरण के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम तेलडीह पहुंची. अरियरी के बीडीओ निरंजन कुमार एवं सीओ अनुज कुमार ने विवादित स्थल की मापी […]

विज्ञापन
शेखपुरा : अरियरी प्रखंड के तेलडीह गांव में नाला निर्माण के लिए सड़क काटने के बाद हुए विवाद को आपसी सहमति से खत्म कर दिया गया. एसडीएम राकेश कुमार एवं एसडीपीओ अमित शरण के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम तेलडीह पहुंची. अरियरी के बीडीओ निरंजन कुमार एवं सीओ अनुज कुमार ने विवादित स्थल की मापी करायी.
इस मौके पर मौजूद एसडीओ ने बताया कि गांव की नाली के पानी का निकास ठीक करने के लिए नाला बनाया जा रहा है. इसको लेकर विवाद चल रहा था. विवाद के कारण तीन दिन पहले निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गयी थी. मंगलवार को जमीन की मापी करायी गयी. इसके बाद ग्रामीणों के बीच सहमति बनायी गयी. ग्रामीणों ने भी निर्माण कार्य में सहयोग करने की बात कही.
सड़क काटने से बढ़ा विवाद
अरियरी प्रखंड की ऐफनी पंचायत अंतर्गत तेलडीह गांव में नाला निर्माण को लेकर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित मार्ग को काटने से विवाद हो गया था. लोगों ने डीएम को आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की थी. इसको लेकर गांव में दो गुटों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी. एक गुट ने बिना योजना लिये ही निर्माण कार्य शुरू करने का आरोप लगाया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन