अपहृत के नाना ने हाल में ही बेची थी जमीन

शेखपुरा : चार वर्षीय करकु आर्यन को जिस प्रकार अपहरण का शिकार बनाया गया, उसके पीछे बड़े कारण बताए जा रहे हैं. परिजनों के मुताबिक करकु के नाना प्रकाश राम ने हाल के दिनों में ही एक जमीन बेची थी. जमीन बेचने के बाद परिवार के यहां नकदी होने की खबर के बाद अपहरण की […]
शेखपुरा : चार वर्षीय करकु आर्यन को जिस प्रकार अपहरण का शिकार बनाया गया, उसके पीछे बड़े कारण बताए जा रहे हैं. परिजनों के मुताबिक करकु के नाना प्रकाश राम ने हाल के दिनों में ही एक जमीन बेची थी. जमीन बेचने के बाद परिवार के यहां नकदी होने की खबर के बाद अपहरण की घटना को फिरौती के लिए कयास लगाए जा रहे हैं.
इधर, पिछले मार्च माह से पारिवारिक कलह के कारण पति का घर छोड़कर रूबी अपने एकलौते पुत्र करकु के साथ ननिहाल में रह रहा था. दरअसल अपहृत करकु लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना अंतर्गत सलेमपुर गांव निवासी दिलीप राम का पुत्र है. लेकिन पारिवारिक कलह के कारण दिलीप की विवाहिता अपने पुत्र को लेकर मार्च महीने में ही मायके चली आयी. इसके बाद से वह लगातार मायके में ही रह रही थी. इसी बीच सोमवार की सुबह हुई अपहरण की घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




