नप ने 21 बेरोजगारों को दिया लोन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Apr 2018 5:08 AM
बरबीघा (शेखपुरा) : नगर पर्षद द्वारा सभी वार्डों में बैठक कर जांच के बाद आवेदकों को लोन दिया गया. दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत व्यक्तिगत ऋण के लिए कुल 22 आवेदन प्राप्त किये गये थे. इसमें 21 इच्छुक आवेदकों को उनकी अहर्ता और मांग के विरुद्ध राशि आवंटन की अनुशंसा कर दी गयी […]
बरबीघा (शेखपुरा) : नगर पर्षद द्वारा सभी वार्डों में बैठक कर जांच के बाद आवेदकों को लोन दिया गया. दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत व्यक्तिगत ऋण के लिए कुल 22 आवेदन प्राप्त किये गये थे. इसमें 21 इच्छुक आवेदकों को उनकी अहर्ता और मांग के विरुद्ध राशि आवंटन की अनुशंसा कर दी गयी है. नगर मिशन प्रबंधन के प्रभारी विश्वास कुमार ने दी. विश्वास ने बताया शिक्षित और अशिक्षित बेरोजगारों के बीच रोजगार को लेकर ऋण प्राप्त करने के लिए नगर पर्षद के हर वार्डों में इच्छुक बेरोजगार युवाओं की बैठक बुलायी गयी थी. इसके लिए 18 अप्रैल को 11 आवेदकों का आवेदन अग्रसारित किया गया था,
जबकि चार अप्रैल को सभापति रोशन कुमार द्वारा 10 आवेदनों को अनुमोदित कर आगे बढ़ाया गया है. विश्वास ने बताया कि 22 में 21 लोगों के आवेदन की जांच करने के बाद ठीक पाया गया, जबकि तकनीकी खामियां के कारण एक आवेदन को रद्द कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










