नवादा की टीम ने शेखपुरा को किया पराजित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Apr 2018 4:42 AM
शेखपुरा : नवादा में आयोजित अंडर-16 श्यामल सिन्हा टूर्नामेंट के दूसरे मैच में नवादा की टीम ने शेखपुरा टीम को पराजित कर दिया. हालांकि, तीसरा मैच आगामी 20 अप्रैल को मुंगेर के साथ शेखपुरा की टीम खेलेगी. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित टूर्नामेंट की जानकारी देते हुए शेखपुरा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गंगा […]
शेखपुरा : नवादा में आयोजित अंडर-16 श्यामल सिन्हा टूर्नामेंट के दूसरे मैच में नवादा की टीम ने शेखपुरा टीम को पराजित कर दिया. हालांकि, तीसरा मैच आगामी 20 अप्रैल को मुंगेर के साथ शेखपुरा की टीम खेलेगी. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित टूर्नामेंट की जानकारी देते हुए शेखपुरा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गंगा कुमार यादव, सचिव मदनलाल एवं दिनेश कुमार ने बताया कि पहले बल्लेबाजी करते हुए 48 ओवरों में 338 रन बनाये.
इस स्कोर में टीम के आदर्श 96, इरशाद ने 40, ऋषि ने 50 एवं दीपक ने 45 रन बनाये. इस दौरान शेखपुरा टीम की ओर से कन्हैया कुमार ने तीन एवं सत्येंद्र कुमार ने दो विकेट लिये. शेखपुरा टीम ने अपने खेल आयोजन के दौरान 26 ओवरों में 80 रन पर ही सिमट गयी. इस दौरान जीवन और अभिषेक में 25-25 रन बनाये, जबकि नवादा के कृष्ण कन्हैया ने 12 रन पर चार विकेट, नाजिश ने 15 रन पर तीन विकेट लिया. इस मौके पर एसोसिएशन के अधिकारियों ने बताया कि 20 अप्रैल को तीसरा मुकाबला शेखपुरा और मुंगेर की टीम के बीच होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










