पहाड़ी के तल में बसे परिवारों को जमीन खाली करने का नोटिस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

42 एकड़ भूमि पर बसे हैं कई परिवार, नोटिस से मची अफरातफरी पहाड़ी की झाड़ी में आग लगने की घटना के बाद सीओ ने की कार्रवाई शेखपुरा : पहाड़ी की तलहटी में आग लगने की घटना को देखते हुए अंचल प्रशासन ने लगभग 45 एकड़ भूमि पर बसे पांच दर्जन से अधिक महादलित परिवारों को […]
विज्ञापन
42 एकड़ भूमि पर बसे हैं कई परिवार, नोटिस से मची अफरातफरी
पहाड़ी की झाड़ी में आग लगने की घटना के बाद सीओ ने की कार्रवाई
शेखपुरा : पहाड़ी की तलहटी में आग लगने की घटना को देखते हुए अंचल प्रशासन ने लगभग 45 एकड़ भूमि पर बसे पांच दर्जन से अधिक महादलित परिवारों को जमीन खाली करने नोटिस जारी किया है. करीब पांच दिन पहले अंचल प्रशासन ने इस आदेश से संबंधित नोटिस को अहियापुर रविदास टोले के बिजली के खंभों पर चिपकाया है. इस नोटिस में अंचल प्रशासन ने कहा है कि नगर पर्षद के वार्ड नंबर 14 स्थित कमासी मौजा के थाना नंबर 177, खाता नंबर 183, खेसरा नंबर 4268 एवं रकबा 45.35 एकड़ भूमि गैरमजरूआ है. इस पर अतिक्रमण कर लिया गया है.
स्थानीय लोगों के द्वारा पहाड़ी की तलहटी की झाड़ियों में आग भी लगायी गयी है. इससे 2017 में तीन लोगों की झुलसने से मौत भी हो चुकी है. उक्त जमीन से संबंधित दस्तावेज या अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए अंचल प्रशासन ने 15 मार्च की तिथि तय की थी.
महादलितों ने कहा, यह तुगलकी फरमान
अंचल प्रशासन द्वारा जारी नोटिस पर स्थानीय महादलितों ने इसे तुगलकी फरमान बताया. रमा देवी, धर्मा देवी, लखिया देवी ने बताया कि तीन पीढ़ियों से रविदास समुदाय के लोग यहां रह रहे हैं. महादलित परिवारों को वोट देने का भी अधिकार प्राप्त है. यहां गली, सड़क, बिजली, पानी समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए योजनाएं भी चलायी गयी हैं. लोगों ने कहा कि हमलोग भूमिहीन हैं. ऐसी परिस्थिति में नयी जगह बसने के लिए जमीन देने के बाद ही हमें यहां से हटाया जा सकता है. पीड़ित परिजनों ने कहा कि शहर के बंगाली पर मोहल्ले में आलीशान मकान बना है, जिसे बचाने के लिए लोग न्यायालय का सहारा ले सकते हैं तो अहियापुर रविदास टोले के लोग भी चुप नहीं बैठेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










