आपराधिक मामलों के निष्पादन की गति धीमी

शेखपुरा : जिले के थानों में दर्ज आपराधिक मामलों की धीमी प्रगति पर एसपी राजेंद्र कुमार भील ने गहरी नाराजगी प्रकट की है. एसपी ने सभी मामलों की थानावार समीक्षा का निर्णय लिया है. समीक्षा का काम अगल सप्ताह से शुरू किया जायेगा. एसपी सोमवार को जिले के विधि व्यवस्था व आपराधिक कांडों को लेकर […]
शेखपुरा : जिले के थानों में दर्ज आपराधिक मामलों की धीमी प्रगति पर एसपी राजेंद्र कुमार भील ने गहरी नाराजगी प्रकट की है. एसपी ने सभी मामलों की थानावार समीक्षा का निर्णय लिया है. समीक्षा का काम अगल सप्ताह से शुरू किया जायेगा. एसपी सोमवार को जिले के विधि व्यवस्था व आपराधिक कांडों को लेकर पुलिस पदाधिकारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी कर रहे थे. पुलिस के अनुसार बैठक में एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारी को थाना में लंबित वारंटों के निष्पादन में तेजी लाने और इसे थाना स्तर पर शून्य करने का निर्देश दिया है. एसपी ने बैठक में बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा पूरे राज्य में वारंटों को निष्पादन के लिए अभियान चला रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










