अपहृत बेटी को मुक्त कराने की गुहार लगा रहा हवलदार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Mar 2018 4:41 AM

विज्ञापन

शेखपुरा : करीब एक माह पहले गांव के ही एक युवक द्वारा बेटी को अगवा करने के मामले में पिता बीएसफ का हवलदार न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है. चेवाड़ा थाना क्षेत्र के एकाढा गांव निवासी दयानंद सिंह इस मामले में गुरुवार को भी एसपी राजेंद्र कुमार भील को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग […]

विज्ञापन

शेखपुरा : करीब एक माह पहले गांव के ही एक युवक द्वारा बेटी को अगवा करने के मामले में पिता बीएसफ का हवलदार न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है. चेवाड़ा थाना क्षेत्र के एकाढा गांव निवासी दयानंद सिंह इस मामले में गुरुवार को भी एसपी राजेंद्र कुमार भील को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित ने बताया कि 12 फरवरी को गांव के संतोष राम ने उनकी पुत्री को अगवा कर लिया.

इस मामले में पीड़िता के भाई ने चेवाड़ा थाने में आरोपित संतोष राम, पिता तनिक राम के अलावा शेखपुरा के कच्ची रोड निवासी राजू उर्फ छोटू पर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पिता ने बताया कि पुलिस इसे प्रेम प्रसंग बताकर दबाना चाह रही है. पिता ने कहा की अगर उसकी पुत्री ने प्रेम विवाह रचाया है तो एक बार उसे सामने लाकर दिखाया जाए. पिता ने दावा करते हुए कहा कि उनकी पुत्री अगवा कर बंधक बनाकर रखा गया है. मोबाइल पर अज्ञात नंबरों से फोन पर धमकी दी गयी. उन्होंने कहा कि अगवा करने की घटना के पूर्व 24 जनवरी के तिथि में पुलिस नवादा के एक शपथ पत्र दिखा कर प्रेम विवाह का दावा कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन