सब्जी विक्रेताओं को मंडी में मिली जगह

बरबीघा(शेखपुरा) : अतिक्रमण एवं रोड जाम की मुद्दतों से चली आ रही समस्या पर लगाम कसने के लिए नगर पर्षद ने कमर कस ली है. यूं तो यह समस्या जिलेभर के तमाम प्रखंड और जिला मुख्यालयों की है. परंतु इस मामले में बरबीघा नगर पर्षद ने जिला मुख्यालय से एक कदम आगे बढ़ते हुए व्यस्ततम […]
बरबीघा(शेखपुरा) : अतिक्रमण एवं रोड जाम की मुद्दतों से चली आ रही समस्या पर लगाम कसने के लिए नगर पर्षद ने कमर कस ली है. यूं तो यह समस्या जिलेभर के तमाम प्रखंड और जिला मुख्यालयों की है. परंतु इस मामले में बरबीघा नगर पर्षद ने जिला मुख्यालय से एक कदम आगे बढ़ते हुए व्यस्ततम थाना चौक पर अपने कुशल प्रबंधन का नायाब नमूना प्रस्तुत किया है. सड़क के किनारे के दुकानदारों के साथ राहगीरों की मानें तो फुटपाथी दुकानदारों एवं सब्जी मंडी को उचित स्थान देकर तथा दिन के निर्धारित समय में बड़े वाहनों के नगर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है. इससे निश्चित तौर पर वर्षों से चली आ रही सड़क जाम एवं अतिक्रमण की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकती है. सब्जी मंडी के निर्धारित स्थानों को प्राप्त करने वाले विक्रेताओं के चेहरे पर खुशी दिख रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




