नशे में बाइक जुलूस में घुसायी, पांच लोग जख्मी
Updated at : 28 Sep 2017 4:55 AM (IST)
विज्ञापन

आरोपित के घर को घेर पुलिस ने की छापेमारी अरियरी : अरियरी-महुली ओपी क्षेत्र के समीप शराब लेकर आ रहे कारोबारी की बाइक अनियंत्रित होकर एक जुलूस में घुस गयी. इस घटना में कारोबारी समेत पांच लोग जख्मी हो गये. जुलूस में मौजूद अन्य लोगों ने कारोबारी को शराब के साथ वहीं धर दबोचा और […]
विज्ञापन
आरोपित के घर को घेर पुलिस ने की छापेमारी
अरियरी : अरियरी-महुली ओपी क्षेत्र के समीप शराब लेकर आ रहे कारोबारी की बाइक अनियंत्रित होकर एक जुलूस में घुस गयी. इस घटना में कारोबारी समेत पांच लोग जख्मी हो गये. जुलूस में मौजूद अन्य लोगों ने कारोबारी को शराब के साथ वहीं धर दबोचा और इसकी सूचना पुलिस को दी. महुली ओपी प्रभारी राम कुमार पासवान ने बताया कि शराब कारोबारी को 10 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. इसके साथ ही जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.
वहीं जुलूस में जख्मी चार लोगों को भी इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. उन्होंने बताया कि कमालपुर गांव निवासी गोरेलाल यादव बाइक पर नवादा से 10 लीटर शराब लेकर बीती देर शाम आ रहे थे. इसी क्रम में फूलचोढ़ गांव के समीप निकले जुलूस में कारोबारी की बाइक अनियंत्रित होकर घुस गयी. इस घटना में कारोबारी के साथ-साथ जुलूस में शामिल चार अन्य लोग जख्मी हो गये.
उन्होंने बताया कि बाइक पर गिरफ्तार कारोबारी का एक अन्य साथी परशुराम यादव भी था. फरार आरोपित परशुराम यादव राजद के नेता बताये जाते हैं. पुलिस ने राजद नेता की गिरफ्तारी के लिए उनके घर को घेर लिया था, लेकिन वे छत से फांद कर भाग निकले. पुलिस को बैरंग वापस लौट गये. ओपी प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने बताया कि आरोपी ने बताया कि आरोपी परशुराम मौके से बच निकलने में सफल रहा. वहीं दूसरी तरह परशुराम यादव ने बताया कि उसने अपनी बाइक अपने रिश्तेदार को दी थी और उसे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उसकी बाइक शराब ढोने में इस्तेमाल की जायेगी.
बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




