सामुदायिक भवन से 50 कार्टन शराब बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Sep 2017 5:00 AM
बरबीघा (शेखपुरा) : स्थानीय थाने की पुलिस ने मंगलवार को शेरपुर गांव के मुसहरी टोला के पूर्वी छोर पर स्थित सामुदायिक भवन में छापेमारी कर 50 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की. छापेमारी सूचना के आधार पर की गयी, जिसमें थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नवीन कुमार के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ दर्जन भर पुलिस बल शामिल […]
बरबीघा (शेखपुरा) : स्थानीय थाने की पुलिस ने मंगलवार को शेरपुर गांव के मुसहरी टोला के पूर्वी छोर पर स्थित सामुदायिक भवन में छापेमारी कर 50 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की. छापेमारी सूचना के आधार पर की गयी, जिसमें थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नवीन कुमार के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ दर्जन भर पुलिस बल शामिल थे.
सूत्रों ने बताया कि अवैध तरीके से शराब के कारोबार में लगे लोगों द्वारा दशहरा में मनमानी कीमत पर बेचकर अच्छी कमाई करने की नीयत से शराब मंगायी गयी थी. इधर, थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा शराबबंदी को क्षेत्र में कड़ाई से अनुपालन करवाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. इसके लिए टीम गठित कर नियमित छापेमारी की जा रही है. वहीं, सूत्रों द्वारा यह भी बताया जा रहा है कि शराब की बरामदगी के बावजूद किसी की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










