शिवहर जिले के विस्तार पर जनसंगठनों की हुई बैठक

शिवहर : जिले के युवा, बुद्धिजीवी तथा सामाजिक संगठन जिसमें संघर्षशील युवा अधिकार मंच, जनजागरण मंच, राष्ट्रीय गरीब अधिकार मंच, यूथ क्लब, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, राष्ट्रीय युवा विकास मिशन, ऑल इन्डिया स्टूडेंट फेडरेशन, सवर्ण युवा पिपराढ़ी, महिला जागृति अभियान समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गयी. जिसमें प्रस्तावित शिवहर जिले के विस्तार पर विचार-विमर्श […]
शिवहर : जिले के युवा, बुद्धिजीवी तथा सामाजिक संगठन जिसमें संघर्षशील युवा अधिकार मंच, जनजागरण मंच, राष्ट्रीय गरीब अधिकार मंच, यूथ क्लब, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, राष्ट्रीय युवा विकास मिशन, ऑल इन्डिया स्टूडेंट फेडरेशन, सवर्ण युवा पिपराढ़ी, महिला जागृति अभियान समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गयी.
जिसमें प्रस्तावित शिवहर जिले के विस्तार पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में उपस्थित सभी युवाओं ने एक मत से बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन के फैसले का स्वागत किया. कहा कि विस्तार से जिला का विकास तेजी से होगा ये फैसला जनता के हित में होगा. गांव-गांव जाकर लोगों को इस मुहिम में जोड़ा जाएगा. साथ ही वक्ताओं ने कहा कि नगर पंचायत चुनाव के बाद इस फैसले के समर्थन में 1000 युवाओं का एक रैली निकाला जाएगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रानी गुप्ता ने कहा शिवहर का विस्तार होने से जिले के अंतिम व्यक्ति को भी लाभ मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










