अगलगी में एक दर्जन घर जले

पिपराही : प्रखंड क्षेत्र के कुअमां पंचायत के वनवीर बकटपुर गांव में अगलगी की एक घटना में एक दर्जन से अधिक घर, खाद्यान्न, कपड़ा, मवेशी आदि जलकर राख हो गया है. बताया जाता है कि करीब आठ लाख से अधिक की संपत्ति जलने का अनुमान है. प्रभावितों में रिंकू देवी, सुनैना देवी, रीता देवी, इंदू […]
पिपराही : प्रखंड क्षेत्र के कुअमां पंचायत के वनवीर बकटपुर गांव में अगलगी की एक घटना में एक दर्जन से अधिक घर, खाद्यान्न, कपड़ा, मवेशी आदि जलकर राख हो गया है. बताया जाता है कि करीब आठ लाख से अधिक की संपत्ति जलने का अनुमान है. प्रभावितों में रिंकू देवी, सुनैना देवी, रीता देवी, इंदू देवी, रामलगन महतो,नवल महतो,
अखिलेश महतो, रूपेश महतो, शामिल है. सीओ सुधीर कुमार ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद सात घर जलने की पुष्टि की है. सीओ ने कहा कि जांच के बाद पीड़ितों को सरकारी विधि सम्मत अनुदान दी जायेगी.मुखिया शबनम कुमारी के प्रतिनिधि व सरपंच ने घटना स्थल का जायजा लिया है. सीओ से पीड़ित को सहायता देने की मांग की है. इधर पूर्व मुखिया संजय कुमार वर्मा उर्फ डब्बू ने पीड़ित परिवार को सरकारी अनुदान व इंदिरा आवास देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










