शहर के राजलक्ष्मी कैंपस में नवचंडी महायज्ञ के साथ राम संकीर्तन की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Apr 2017 5:04 AM
हो रही अराधना शिवहर : स्थानीय राजलक्ष्मी कैंपस में नवचंडी महायज्ञ के साथ राम नाम संकीर्तन हनुमान आराधना कार्यक्रम आयोजित है. जिससे सारा वातावरण भक्ति रस से सराबोर हो गया है . इस दौरान पंडितों के द्वारा मां की महिमा का गुणगान किया जा रहा है, तो दूसरी हो अखंड रामचरितमानस का पाठ हो रहा […]
हो रही अराधना
शिवहर : स्थानीय राजलक्ष्मी कैंपस में नवचंडी महायज्ञ के साथ राम नाम संकीर्तन हनुमान आराधना कार्यक्रम आयोजित है. जिससे सारा वातावरण भक्ति रस से सराबोर हो गया है .
इस दौरान पंडितों के द्वारा मां की महिमा का गुणगान किया जा रहा है, तो दूसरी हो अखंड रामचरितमानस का पाठ हो रहा है .यज्ञ में संकीर्तन का भी आयोजन किया गया है. इसमें राम नाम जप के साथ राम की महिमा का गुणगान किया जा रहा है. जिसमें मर्यादा पुरूषोत्तम राम के आदर्श को आत्मसात् करने की भी बात कही जा रही है. बिनु सत्संग विवेक न होई राम कृपा बिनु सुलभ न सोई चौपाई के द्वारा राम के जीवन में महत्व को रेखांकित किया गया है.
यज्ञ राज दरबार के देवव्रत नंदन सिंह उर्फ सोनू सिंह के द्वारा कराया जा रहा है .जहां संतों का समागम भी हो रहा है. एक संत ने बताया विश्व कल्याण के लिए इस यज्ञ का आयोजन किया गया है. जिसका उद्देश्य विश्व के समस्त प्राणियों का कल्याण करना है .कहा राम के कृपा के बिना दुनिया में कुछ भी संभव नहीं है. ऐसे में रामचरितमानस के पाठ से विश्व कल्याण की भावना के साथ पूजन अर्चन किया जा रहा है. यज्ञ में हनुमान जी की महिमा व शक्ति को भी सुंदरकांड के माध्यम से बतायी जा रही है.
बताते चलें कि राम भक्त हनुमान का गुणगान राजलक्ष्मी परिसर के प्रवेश द्वार पर सुंदरकांड के आराधना के साथ किया जा रहा है .जबकि पश्चिम दक्षिण कोने में स्थित भवन में राम नाम का संकीर्तन हो रहा है. वही आश्रम के पूर्वी भाग में आचार्य जय प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में पंडित वेद प्रकाश तिवारी, बाल मुकुंद झा ,दीपक कुमार पांडे, मंजय लाल झा, अखंड रामचरितमानस का पाठ कर रहे हैं .इस दौरान कलश स्थापित कर नव दुर्गा की आराधना भी की जा रही है. जिसे सारा वातावरण भक्ति के रंग में आत्मविभोर हो रहा है.
पंडितों ने बताया कि राम नाम की आराधना सभी दैहिक, दैविक एवं भौतिक कष्टों का निवारण करता है. जबकि मां की पूजा से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है. वासंतिक नवरात्र का एक अलग महत्व है. इस दौरान नवदुर्गा की पूजा से लौकिक एवं अलौकिक सभी बाधाएं दूर होती है .इसी कामना के साथ विश्व की कल्याणार्थ यज्ञ का आयोजन किया गया है .इस दौरान नगर के साथ आस-पास के गांव के लोग भी यज्ञ स्थल पर जाकर संकीर्तन में भाग ले रहे हैं.
वही यज्ञ के दौरान वितरण किये जा रहे प्रसाद व चरणामृत को ग्रहण कर रहे हैं .हनुमान आराधना की टोली जहां हनुमान की भक्ति की शक्ति को रेखांकित करते हुए गाता नजर आया बेगी हरो हनुमान महाप्रभु जो कछु संकट होय हमारो को नहीं जानत है जग में कपि संकट मोचन नाम तिहारो. यज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रों के उच्चारण और धूप अगरबती के सुगंध से सारा वातावरण सुगंधित हो गया है.
आश्रम परिसर में राम नाम की अविरल धारा प्रवाहित हो रही है .तो बजरंगबली की रामभक्ति की चर्चाओं से लोग मंगलवार को मंत्रमुग्ध रहे. इस दौरान जिला बार एसोसिएशन की जिला अध्यक्ष सतीश चंदन सिंह बजरंगबली के सामने मस्तक नवाते देखे गये. यज्ञ 28 मार्च से प्रारंभ है. जो पांच अप्रैल तक चलेगा. इस दौरान रूद्राभिषेक का भी कार्यक्रम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










