ePaper

प्रधानमंत्री आवास योजना में हो पारदर्शिता

Updated at : 04 Apr 2017 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो पारदर्शिता

शिवहर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीएम राजकुमार की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. जिसमें डीएम ने सभी बीडीओ को निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में पूर्ण पारदर्शिता होनी चाहिए. इस मामले में बीडीओ की जिम्मेवारी सुनिश्चित कराते हुए डीएम ने कहा कि बीडीओ स्वयं लाभुकों की सूची […]

विज्ञापन

शिवहर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीएम राजकुमार की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. जिसमें डीएम ने सभी बीडीओ को निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में पूर्ण पारदर्शिता होनी चाहिए.

इस मामले में बीडीओ की जिम्मेवारी सुनिश्चित कराते हुए डीएम ने कहा कि बीडीओ स्वयं लाभुकों की सूची व स्थल का भौतिक सत्यापन कर लें, ताकि पारदर्शिता पर सवाल नहीं खड़ा किया जा सके. इस दौरान संबंधित प्रखंड के वरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे समीक्षा बैठक कर प्रधानमंत्री आवास की समीक्षा करें. इसमें जहां सुधार संभव हो वहां सुधार सुनिश्चित करायें. बैठक में बिजली विभाग के समीक्षा के क्रम में डीएम ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया.
डीएम ने इस दौरान कनीय अभियंता के लिए राजस्व वसूली का लक्ष्य निर्धारित करने का निर्देश दिया. ओलावृष्टि के कारण हुई फसलों की क्षति को लेकर किसानों से विहित प्रपत्र में आवेदन प्राप्त करने का निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी विजय प्रकाश को देते हुए डीएम ने कहा कि आवेदन के आलोक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी से भौतिक सत्यापन करा लें. उसके बाद सीओ से जमाबंदी व रकबा का ब्योरा प्राप्त करने के बाद ही अग्रेतर प्रक्रिया शुरू करें. शिक्षा विभाग के समीक्षा के क्रम में डीएम ने छात्रवृत्ति व पोषाक राशि , विद्यालय शिक्षा समिति द्वारा खर्च की गयी राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र 20 अप्रैल तक प्राप्त कराने का निर्देश दिया है.
बैठक में संपर्क पथ, पेंशन योजना, आपूर्ति मनरेगा आदि की समीक्षा की गयी व आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया. बैठक में सभी सीओ, बीडीओ व अन्य मौजूद थे.
बोले डीएम
बीडीओ स्वयं करेंगे लाभुकों की सूची का भौतिक सत्यापन
वरीय पदाधिकारी को सौंपी गयी जिम्मेवारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन