ePaper

मेला में अनुदानित दर पर कृषि उपकरणों की बिक्री

Updated at : 27 Dec 2016 3:38 AM (IST)
विज्ञापन
मेला में अनुदानित दर पर कृषि उपकरणों की बिक्री

कृषि मेला के उद्घाटन के बाद मेला में प्रवेश करती डीडीसी, डीएओ व अन्य. शिवहर : समाहरणालय मैदान में कृषि सह उपादान मेला का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन डीडीसी इंदू सिंह व जिला कृषि पदाधिकारी विजय प्रकाश ने फीता काट करके किया. मौके पर करीब एक लाख 99 हजार के कृषि उपकरणों की बिक्री […]

विज्ञापन

कृषि मेला के उद्घाटन के बाद मेला में प्रवेश करती डीडीसी, डीएओ व अन्य.

शिवहर : समाहरणालय मैदान में कृषि सह उपादान मेला का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन डीडीसी इंदू सिंह व जिला कृषि पदाधिकारी विजय प्रकाश ने फीता काट करके किया. मौके पर करीब एक लाख 99 हजार के कृषि उपकरणों की बिक्री अनुदानित दर पर की गयी. इस दौरान चारा काटने की मशीन व पंपिंग सेट मशीन के प्रति किसानों का रूझान देखा गया.पेट्रोल चालित पावर वीडेर मुख्य आर्कषण का केंद्र बना रहा. जिसकी कीमत 45 हजार बतायी जा रही थी. जबकि 15 हजार अनुदान के साथ किसान उसे प्राप्त कर सकते थे.
मौके उद्घाटन के मौके पर डीपीआरओ वैसूर रहमान अंसारी, सीओ शिवहर युगेश दास, तरियानी सीओ विपिन कुमार, डुमरी के कृषि समन्वयक अजय कुमार सिंह, कृषि कार्यालय के सहायक ज्योति कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य अरूण कुमार गुप्ता समेत कई मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन