स्ट्रीट एलडी लाइट एजेंसी का भुगतान रोका

Updated at : 01 Dec 2016 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
स्ट्रीट  एलडी  लाइट एजेंसी का  भुगतान रोका

शिवहर : नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिन्हा के हवाले से उनके प्रतिनिधि अंशुमान नंदन सिंह ने बताया कि संागवान इनर्जी सीस्टम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने नगर में स्ट्रीट एलइडी लाइट लगायी थी. किंतु उसके कार्य से नगर पंचायत संतुष्ट नहीं है. कंपनी का शेष भुगतान रोक दिया गया है. डीएम को पत्र लिखकर स्थिति से […]

विज्ञापन

शिवहर : नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिन्हा के हवाले से उनके प्रतिनिधि अंशुमान नंदन सिंह ने बताया कि संागवान इनर्जी सीस्टम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने नगर में स्ट्रीट एलइडी लाइट लगायी थी. किंतु उसके कार्य से नगर पंचायत संतुष्ट नहीं है. कंपनी का शेष भुगतान रोक दिया गया है. डीएम को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराते हुये काली सूची में

डालने की मांग की गयी है. इधर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने संबंधित कंपनी को एकरारनामा व कार्यादेश का हवाला देकर कहा है कि 240 लाइट लगाना था. किंतु कंपनी ने मात्र 210 लाइट लगाये हैं. जिसमें 70 प्रतिशत लाइट खराब पड़े है. कंपनी के वर्कर पूर्ण राम बताते हैं कि कंपनी के आदेश के अनुसार सारे लाइट की मरम्मती की गयी थी. कहा कि कंपनी के द्वारा 220 लाइट लगाने की बात कही जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन