बिहार : शिवहर में तीन मंजिला मकान गिरा, लाखों की संपत्ति का नुकसान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 May 2016 4:56 PM
शिवहर : बिहार के शिवहर में एक तीन मंजिला मकान पहले तो झुका फिर देखते ही देखते गिरकर ध्वस्त हो गया. जिस समय मकान झुका उस समयघर में कई लोग मौजूद थे.मकान के हिलने पर सभी तेजी से बाहर आ गये. जानकारी के मुताबिक इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है. हालांकि हादसे की […]
शिवहर : बिहार के शिवहर में एक तीन मंजिला मकान पहले तो झुका फिर देखते ही देखते गिरकर ध्वस्त हो गया. जिस समय मकान झुका उस समयघर में कई लोग मौजूद थे.मकान के हिलने पर सभी तेजी से बाहर आ गये. जानकारी के मुताबिक इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है. हालांकि हादसे की वजह से लाखों की संपत्ति का नुकसानजरूरहुआ है.
#WATCH: Moment when a building collapsed in Sheohar district of Bihar, many injured.https://t.co/fzwp4YCQrv
— ANI (@ANI) May 10, 2016
बताया जाता है कि तीन मंजिला घर के गिरने का मुख्य कारण नींव का कमजोर होनाथा.साथ ही कम जमीन पर बने इस मकान की ऊंचाई अधिक थी. जानकारी के मुताबिक घर से लगीएक खाली जमीनपर घरबनानेकामचल रहा था. जिसके लिए सोमवार को नींव खुदवाई गयी थी. बगल के जमीन पर नींव खोदे जाने से तीन मंजिला मकान की नींव कमजोर हो गयी. जिसके चलते घर दूसरे दिनआज मंगलवार को गिर गया. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचगयी.हालांकि अभी तक किसी के खिलाफमामला दर्ज किये जाने की सूचना नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










