वार्षिकोत्सव में पुरस्कृत हुए चयनित बच्चे

Updated at : 07 Mar 2016 2:45 AM (IST)
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव में पुरस्कृत हुए चयनित बच्चे

रेस प्रेप में वार्षिकोत्सव का आयोजन रून्नीसैदपुर : रेस प्रेप पब्लिक एकेडमी (कटरा मोड़) का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन विद्यालय परिसर में रविवार को मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नृत्य संगीत से समारोह में चार चांद लगा दिया. कार्यक्रम का शुभारंभ रिंकू कुमारी व प्राचार्य अजीत कुमार के अभिभाषण के साथ […]

विज्ञापन

रेस प्रेप में वार्षिकोत्सव का आयोजन

रून्नीसैदपुर : रेस प्रेप पब्लिक एकेडमी (कटरा मोड़) का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन विद्यालय परिसर में रविवार को मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नृत्य संगीत से समारोह में चार चांद लगा दिया. कार्यक्रम का शुभारंभ रिंकू कुमारी व प्राचार्य अजीत कुमार के अभिभाषण के साथ किया गया.
संचालन विद्यालय के कक्षा पांच की छात्रा मिताली राज व आस्था भारती ने संयुक्त रूप से की. कार्यक्रम में ‘ ओ माई फ्रेंड गणेशा ‘ पर प्रस्तुत नृत्य की काफी सराहना की गयी. भारतीय कला व संस्कृति से संबंधित नृत्य व संगीत ने लोगों का मन मोह लिया. कार्यक्रम के तहत विद्यालय से नवोदय विद्यालय के लिए एवं सैनिक स्कूल के लिए चयनित अनुज, अमन, अतुल, अवनीश, विशाखा, राहुल व कुमुद ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को सफलता का अनुभव सुनाया.
पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि रामदौन उच्च विद्यालय के शिक्षक शारदानंदन सिंह द्वारा किया गया. पुरस्कृत होने वाले छात्र-छात्राओं में ब्यूटी, मोहिनी, मुस्कान, सुनील, आंचल, पंलक, प्रिया, श्रेया दिव्या, अविराज, सबीर, सूरज, सत्यम, आस्था, मिताली, आकांक्षा, नीशू, सोनाली, प्रीति, प्रगति, रूपाली, दिव्या, मेघा व आरती समेत अन्य शामिल थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन