स्वीपर ने किया आत्मदाह का प्रयास, बैंक में अफरातफरी
Updated at : 13 Feb 2015 8:02 AM (IST)
विज्ञापन

शिवहर : स्थायी नौकरी की मांग को लेकर गुरुवार को समाहरणालय चौक स्थित को-ऑपरेटिव बैंक की शिवहर शाखा में अनुबंध पर कार्य कर रहे मनोज कुमार नामक स्वीपर के आत्मदाह करने के प्रयास से अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया. आत्मदाह के साथ-साथ सभी दस्तावेज जलाने का प्रयास कर रहे मनोज के उग्र रूप को […]
विज्ञापन
शिवहर : स्थायी नौकरी की मांग को लेकर गुरुवार को समाहरणालय चौक स्थित को-ऑपरेटिव बैंक की शिवहर शाखा में अनुबंध पर कार्य कर रहे मनोज कुमार नामक स्वीपर के आत्मदाह करने के प्रयास से अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया.
आत्मदाह के साथ-साथ सभी दस्तावेज जलाने का प्रयास कर रहे मनोज के उग्र रूप को देख कर पुलिस को सूचना दी गयी. थानाध्यक्ष अनिरूद्ध प्रसाद ने बैंक पहुंच कर काफी समझदारी से मनोज को समझा कर अपने वश में किया.
शरीर पर पेट्रोल डाल दी धमकी
अनुबंध पर स्वीपर के पद पर कार्य कर रहे मनोज ने बैंक के सभी कागजात को एक जगह एकत्रित कर अपने शरीर पर पेट्रोल डाल लिया. इसके बाद वह आत्मदाह करने के साथ-साथ सरकारी दस्तावेज को भी जलाने की धमकी देने लगा. जिससे बैंक में भय का माहौल व्याप्त हो गया. इसकी सूचना मिलने पर शाखा प्रबंधक केके सिंह व थानाध्यक्ष अनिरूद्ध प्रसाद बैंक पहुंचे. किसी तरह मनोज को समझा कर बैंक से बाहर बुलाया गया. बाहर आने के बाद मनोज को थानाध्यक्ष ने अपनी हिरासत में ले लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




