डॉग स्क्वाॅयड टीम ने गांवों में किया भ्रमण

शिवहर : एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग व पुलिस की टीम ने बेलवा नरिकटया दियारा क्षेत्र में छापामारी की. इस दौरान स्वान दस्ते का भी इस्तेमाल किया गया. खेत खलिहान गांवों में भी डाॅग स्क्वयड टीम को लगाया गया. पुलिस जानना चाह रही थी कि आखिर कौन […]
शिवहर : एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग व पुलिस की टीम ने बेलवा नरिकटया दियारा क्षेत्र में छापामारी की. इस दौरान स्वान दस्ते का भी इस्तेमाल किया गया. खेत खलिहान गांवों में भी डाॅग स्क्वयड टीम को लगाया गया. पुलिस जानना चाह रही थी कि आखिर कौन है जो शराब का कारोबार करता है और पूरे दियरा क्षेत्र में शराब तस्करों की मदद करता है.
इधर पुलिस ने 11 बोरा 810 बोतल सौंफी शराब भी बरामद किया गया. छापेमारी का नेतृत्व एसपी संतोष कुमार ने भी किया. मौके पर एसडीपीओ राकेश कुमार, थाना अध्यक्ष अवधेश कुमार, मद्य निषेध निरीक्षक राजीव रंजन, सहायक इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार समेत कई मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




