सम्मानित किए गए सड़क दुर्घटना में चार अच्छे मददगार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Aug 2019 2:27 AM
शिवहर : डीएम अरशद अजीज व एसपी संतोष कुमार ने सड़क दुर्घटना के चार अच्छे मददगार (गुड सेमेरिटन) व्यक्तियों को सम्मानित किया. जिसमें शिवहर थाना क्षेत्र के वार्ड 10 निवासी मो.बच्चा बाबू, पिपराही थाना क्षेत्र के बसहिया निवासी श्रीबाबू, तरियानी थाना क्षेत्र के नरवारा निवासी प्रकाश मिश्र, पुरनहिया थाना क्षेत्र के कोल्हुआ ठिकहां निवासी सतन […]
शिवहर : डीएम अरशद अजीज व एसपी संतोष कुमार ने सड़क दुर्घटना के चार अच्छे मददगार (गुड सेमेरिटन) व्यक्तियों को सम्मानित किया. जिसमें शिवहर थाना क्षेत्र के वार्ड 10 निवासी मो.बच्चा बाबू, पिपराही थाना क्षेत्र के बसहिया निवासी श्रीबाबू, तरियानी थाना क्षेत्र के नरवारा निवासी प्रकाश मिश्र, पुरनहिया थाना क्षेत्र के कोल्हुआ ठिकहां निवासी सतन राय को सम्मानित किया गया. मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत आयोजित कार्यशाला के दौरान अच्छे मददगार को सम्मानित किया गया. इस दौरान मौके पर एडीएम शंभू शरण,एसडीओ आफाक अहमद, जिला परिवहन पदाधिकारी चितरंजन प्रसाद समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










