ट्रेन से कटकर मृत व्यक्ति की हुई पहचान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Aug 2019 1:26 AM
पुपरी :दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड पर चंदौना हॉल्ट से पश्चिम मविहरदिया के समीप रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को ट्रेन से कट कर मरे व्यक्ति की पहचान पुपरी गांव निवासी मौजे राम के पुत्र राम जतन राम(45) के रूप में की गयी है. पोस्टमार्टम के बाद शव का परिजनों द्वारा बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया. ग्रामीणों ने […]
पुपरी :दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड पर चंदौना हॉल्ट से पश्चिम मविहरदिया के समीप रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को ट्रेन से कट कर मरे व्यक्ति की पहचान पुपरी गांव निवासी मौजे राम के पुत्र राम जतन राम(45) के रूप में की गयी है.
पोस्टमार्टम के बाद शव का परिजनों द्वारा बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया. ग्रामीणों ने बताया कि राम जतन राम गांव में ही भूलन चौक पर दर्जी का काम करता था. वह अपने पीछे एक पुत्र दो पुत्री को छोड़ गया है. परिवार में काम करने वाला सिर्फ वही व्यक्ति था. उसी की बदौलत परिवार का भरण पोषण होता था. ट्रेन से कटने के कारण का पता नहीं चल पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










