मां व पुत्र को मारपीट कर जख्मी किया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Aug 2019 1:26 AM
पुपरी : थाना क्षेत्र के बलहा मकसूदन गांव में भूमि विवाद को लेकर मां व पुत्र को मारपीट कर जख्मी कर दिया. दोनों को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भरती कराया गया है. इस संबंध में जख्मी रामफल राय की पत्नी दुलारी देवी के आवेदन पर स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी […]
पुपरी : थाना क्षेत्र के बलहा मकसूदन गांव में भूमि विवाद को लेकर मां व पुत्र को मारपीट कर जख्मी कर दिया. दोनों को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भरती कराया गया है.
इस संबंध में जख्मी रामफल राय की पत्नी दुलारी देवी के आवेदन पर स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें गांव के ही राम गणेश राय, रामस्नेही राय, रामाधार राय समेत सात लोगों को आरोपित किया गया है. प्राथमिकी के मुताबिक, जब मैं दरवाजे पर बैठी थी. उसी समय उक्त सभी आरोपित वहां पहुंचा व गाली-गलौज करने लगा. गली में लगे टाट को उखाड़ कर फेंक दिया. विरोध किया तो उक्त लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










