ePaper

सुपरफास्ट ट्रेन के मार्ग परिवर्तन की मांग

Updated at : 30 Jun 2019 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
सुपरफास्ट ट्रेन के मार्ग परिवर्तन की मांग

पुपरी : भाजपा नेता सुनील कुमार नायक, अनिल कुमार द्विवेदी, राजकुमार मंडल व भोगेंद्र गिरि समेत अन्य ने रेलमंत्री को एक पत्र भेज कर समस्तीपुर मंडल के दरभंगा रेलवे स्टेशन से संचालित होने वाली गाड़ी संख्या 12565/66 की मार्ग परिवर्तन करने व गाड़ी संख्या 15655/56 की ठहराव जनकपुर रोड रेलवे स्टेशन पर कराने की मांग […]

विज्ञापन

पुपरी : भाजपा नेता सुनील कुमार नायक, अनिल कुमार द्विवेदी, राजकुमार मंडल व भोगेंद्र गिरि समेत अन्य ने रेलमंत्री को एक पत्र भेज कर समस्तीपुर मंडल के दरभंगा रेलवे स्टेशन से संचालित होने वाली गाड़ी संख्या 12565/66 की मार्ग परिवर्तन करने व गाड़ी संख्या 15655/56 की ठहराव जनकपुर रोड रेलवे स्टेशन पर कराने की मांग की है.

कहा है कि उक्त गाड़ी वर्तमान समय में दरभंगा से समस्तीपुर व मुजफ्फरपुर होते हुए नयी दिल्ली तक जाती है. जिसका मार्ग परिवर्तन कर दरभंगा से जनकपुर रोड सीतामढ़ी व मुजफ्फरपुर होते हुए नयी दिल्ली तक किया जाना लोकहित में अधिक श्रेयस्कर होता. ऐसा होने से दरभंगा, मधुबनी व शिवहर जिले के लाखों लोगों को रेल यात्रा करने में सुविधा होने के साथ ही विभाग को भी अच्छे राजस्व की प्राप्ति होती. इस रेल मार्ग पर एक भी सुपरफास्ट ट्रेन व दिल्ली की सुविधा नहीं है. इस मांग पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन