ePaper

शादी में बाजा बजाने को लेकर हुई मारपीट में महिला की मौत

Updated at : 22 Jun 2019 12:57 AM (IST)
विज्ञापन
शादी में बाजा बजाने को लेकर हुई मारपीट में महिला की मौत

पिपराही : थाना क्षेत्र के धनकौल गांव में गुरुवार की रात एक शादी समारोह में बाजा बजाने को लेकर दो गुटों में विवाद उत्पन्न हो गया. नौबत लाठी डंडा से मारपीट तक पहुंच गयी. मारपीट की इस घटना में रामप्रसाद साह की 55 वर्षीय पत्नी बचनी देवी घायल हो गयी. उसे इलाज के लिए सदर […]

विज्ञापन

पिपराही : थाना क्षेत्र के धनकौल गांव में गुरुवार की रात एक शादी समारोह में बाजा बजाने को लेकर दो गुटों में विवाद उत्पन्न हो गया. नौबत लाठी डंडा से मारपीट तक पहुंच गयी. मारपीट की इस घटना में रामप्रसाद साह की 55 वर्षीय पत्नी बचनी देवी घायल हो गयी. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल शिवहर लाया गया. जहां उक्त महिला की मृत्यु हो गयी.

इस घटना में राम प्रसाद साह समेत करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है. घटना के बाबत मृतक के पति के बयान पर स्थानीय थाना में छह व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिसमें पिपराही थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इंद्रजीत राय, नंदलाल राय व कृष्ण देव राय को गिरफ्तार कर लिया है.
वही अन्य तीन अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इसकी पुष्टि पिपराही थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने की है. घटना का कारण पुराना विवाद भी बताया जाता है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों ने एनएच104 पथ को धनकौल चौक के पास जाम कर दिया. जिससे इस पथ पर आवागमन बाधित रहा. ग्रामीण मृतक के परिजन को मुआवजा देने, आरोपित को गिरफ्तार करने व वरीय अधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे.स्थानीय थाना पुलिस समाचार प्रेषण तक जाम स्थल पर पहुंच कर लोगों को समझाने बुझाने में जुटी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन