925 बोतल शराब के साथ छह तस्कर धराये

सोनबरसा : भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 51 वीं वाहिनी एवं कन्हौली थाने की पुलिस ने मंगलवार को अलग-अलग कार्रवाई में 925 बोतल सौंफी शराब के साथ छह तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान कन्हौली थाना क्षेत्र के विशनपुर आधार गांव निवासी चंदेश्वर कुमार, महेश साह, मो सद्दाम शेख, सहियारा थाना क्षेत्र […]
सोनबरसा : भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 51 वीं वाहिनी एवं कन्हौली थाने की पुलिस ने मंगलवार को अलग-अलग कार्रवाई में 925 बोतल सौंफी शराब के साथ छह तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान कन्हौली थाना क्षेत्र के विशनपुर आधार गांव निवासी चंदेश्वर कुमार, महेश साह, मो सद्दाम शेख, सहियारा थाना क्षेत्र के पुरनहिया गांव निवासी राकेश कुमार, रामनाथ ठाकुर एवं मुरहाडीह खुशनगरी टोला निवासी देवन मांझी शामिल है. एसएसबी के प्रभारी सेनानायक नवीन कुमार के निर्देश पर विशेष अभियान के तहत कार्रवाई में उक्त बरामदगी की गयी है. वहीं कन्हौली थानाध्यक्ष राकेश गोसाई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुरहाडीह खुशनगरी टोला से 480 बोतल सौंफी शराब बरामद किया है. सभी मामलों में बिहार मद्य निषेध अधिनियम की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




