45 बोतल शराब के साथ हिस्ट्रीशीटर शराब कारोबारी चंद्रिका गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Apr 2018 4:36 AM

विज्ञापन

शिवहर : एसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में शराब कारोबारियों व अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें पिपराही व शिवहर थाना क्षेत्र को लक्षित किया गया है. इसी क्रम में गुप्ता सूचना के आधार पर पिपराही थाना पुलिस ने सिंगरहिया गांव के पास बाइक से शराब ले जा रहे थाना क्षेत्र […]

विज्ञापन

शिवहर : एसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में शराब कारोबारियों व अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें पिपराही व शिवहर थाना क्षेत्र को लक्षित किया गया है.

इसी क्रम में गुप्ता सूचना के आधार पर पिपराही थाना पुलिस ने सिंगरहिया गांव के पास बाइक से शराब ले जा रहे थाना क्षेत्र के बेलवा निवासी चंद्रिका सिंह को दबोच लिया. तलाशी के दौरान उक्त शराब कारोबारी के पास से पुलिस ने 45 बोतल नेपाली देशी शराब,दो हजार दो रुपये नगद, एक नोकिया मोबाइल बरामद किया है. इस दौरान पुलिस ने शराब कार्य में प्रयुक्त उसकी बाइक को भी जब्त कर लिया है. एसपी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि चंद्रिका सिंह के पास से पूर्व में भी 975 बोतल नेपाली शराब बरामद की गयी थी. इस मामले में पिपराही थाना में कांड संख्या 23/18 दर्ज है.जिसमें वह फरार था. कहा कि पुलिस ऐसे लोगों को चिह्नित कर रही है. जो दूसरी बार शराब कारोबार में संलिप्त होने के कारण गिरफ्तार होते हैं.
ऐसे लोगों पर कार्रवाई के लिए कोर्ट से आग्रह किया जायेगा कि ऐसे लोगों का जमानत नहीं हो. वही पूर्व से दी गयी जमानत भी खारिज किया जाए. छापेमारी ने थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी व सशस्त्र बल शामिल थे. इधर नगर थाना पुलिस ने वार्ड 6 के पास नशे की हालत में वार्ड 6 निवासी भोला साह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
मद्य निषेध अधिनियम के तहत 18 कांड किये गये प्रतिवेदित: नवपदस्थापित एसपी संतोष कुमार के 11 अप्रैल 2018 से 23 अप्रैल 2018 के बीच के कार्यकाल में कुल 18 कांड प्रतिवेदित किये गये हैं. इस दौरान कुल 15 शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी की गयी है, जबकि शराब सेवन के जुर्म में 14 की गिरफ्तारी की गयी है, वहीं छह बाइक को पुलिस ने जब्त किया है.
स दौरान कुल 181 लीटर देशी शराब व 19 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी है.
पिपराही पुिलस ने चार आरोपित को किया गिरफ्तार: एसपी ने प्रेस वार्ता में बताया कि पिपराही थाना पुलिस ने कांड संख्या 46/18 में आरोपित कुअमा निवासी संजय राय व रामजी राय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. कांड संख्या 45/18 में आरोपित सिंगरहियां निवासी गुड्डू पासवान व संतोष कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
दागी व गुंडा पंजी होगी नये सिरे से संधारित : एसपी ने प्रेस वार्ता में कहा कि गुंडा व दागी पंजी संधारित की जायेगी. जिसमें वर्तमान के असामाजिक, अापराधिक व उपद्रवी तत्वों को चिह्नित कर सूचिबद्ध किया जायेगा. कहा कि गुंडा पंजी में शराब कारोबारी, कालाबाजारी करने वाले, छेड़खानी करने वालों, झूठे मुकदमे कर दूसरों को फंसाने वाले समेत 14 शीर्ष उपद्रवी व अापराधिक तत्वों को चिह्नित कर प्रस्ताव देने का निर्देश थानाध्यक्षों को दिया गया है.इस दौरान दागी पंजी भी संधारित की जायेगी. कहा कि पंजी प्रक्रिया के तहत संधारित की जायेगी.
ओडी पदाधिकारी को थाने में रहना होगा मौजूद : एसपी ने कहा कि ओडी पदाधिकारी को थाना में मौजूद रहना होगा.
कारण कि रात्रि में जब पुलिस व पुलिस पदाधिकारी गश्ती में चले जाते हैं. उस समय ओडी पदाधिकारी की जिम्मेवारी अहम हो जाती है.कहा कि बेहतर पुलिसिंग व गश्ती दल के पर्यवेक्षण के लिए सुपर पेट्रोलिंग दल का गठन किया गया है. ऐसे में सभी की निगरानी होगी. कहा कर्तव्य में लापरवाही बरदास्त नहीं की जायेगी. इधर एसपी के नेतृत्व में चलाये जा रहे विशेष अभियान में एसडीपीओ प्रितीश कुमार, डीएसपी मुख्यालय जगदानंद ठाकुर, पुलिस निरीक्षक शिवहर अंचल व जिले के सभी थानाध्यक्षों को शामिल किया गया है. प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ प्रितीश कुमार, नगर थानाध्यक्ष अशोक कुमार, पिपराही थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी समेत कई मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन