अगलगी में एक घर खाक लाख रुपये का नुकसान

बाजपट्टी : थाना क्षेत्र के पिपराढी गांव में इनरवा टोल निवासी राजेंद्र राय का पूस का घर सोमवार की दोपहर आग लगने से करीब एक लाख की संपत्ति खाक हो गयी. पीड़ित ने बताया कि दोपहर का भोजन बनाने के बाद सभी लोग खेत में काम करने चले गये थे. इसी दौरान सुलगती हुई आग […]
बाजपट्टी : थाना क्षेत्र के पिपराढी गांव में इनरवा टोल निवासी राजेंद्र राय का पूस का घर सोमवार की दोपहर आग लगने से करीब एक लाख की संपत्ति खाक हो गयी. पीड़ित ने बताया कि दोपहर का भोजन बनाने के बाद सभी लोग खेत में काम करने चले गये थे. इसी दौरान सुलगती हुई आग ने हवा का साथ देकर भीषण रूप धारण कर लिया. इसमें एक बाइक, सिलाई मशीन व चारा काटने का मशीन समेत कई वस्तुएं जल कर राख हो गयी. स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा मामले की सूचना सीइओ को दी गयी. इस बाबत सीओ शशि रंजन यादव ने कहा कि जांच के बाद उचित कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




