नौ किलोमीटर की रफ्तार से बह रही हवा, ठंड से अभी राहत नहीं
Updated at : 03 Jan 2018 1:51 AM (IST)
विज्ञापन

सर्दी का सितम . अलाव के सहारे ग्रामीणों की कट रही जिंदगी तीन िदनों में हो सकता है मौसम में बदलाव शिवहर/तरियानी : कनकनी युक्त ठंड व जारी शीतलहर से लोगों को मंगलवार धूप खिलने के बाद भी राहत नहीं मिली है. अलाव के सहारे लोगों की सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में दिन कट रही है. […]
विज्ञापन
सर्दी का सितम . अलाव के सहारे ग्रामीणों की कट रही जिंदगी
तीन िदनों में हो सकता है मौसम में बदलाव
शिवहर/तरियानी : कनकनी युक्त ठंड व जारी शीतलहर से लोगों को मंगलवार धूप खिलने के बाद भी राहत नहीं मिली है. अलाव के सहारे लोगों की सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में दिन कट रही है.
कारण कि सुबह व शाम में तापमान में गिरावट ठंड को बढ़ा जा रही है. कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों की माने तो करीब नौ किलोमीटर की रफ्तार से पछिया हवा बह रही है. जिससे ठंड से फिलहाल करीब तीन दिनों तक राहत की संभावना नहीं दिख रही है. हालांकि करीब तीन दिनों में मौसम में बदलाव के अनुमान हैं.
तापमान के कमी होने की संभावना को लेकर समन्वयक रामनिवास सिंह व कृषि वैज्ञानिक मो. रेयाज व मो साजिद ने गेहूं, मक्का, टमाटर, पपीता, केला व सब्जी की फसलों के खेतों में नमी बनाये रखने की आवश्यकता पर बल दिया है. मशरूम की खेती में भी गिरते तापमान का असर पड़ सकता है. इस दौरान खर-पतवार नियंत्रण व कीट नियंत्रण की व्यवस्था फसलों के बचाव के लिए आवश्यक बताया है. इधर बाजारों में गर्म कपड़ों की मांग फिलहाल जारी है.
16 हजार हेक्टेयर में की गयी है गेहूं की खेती: कृषि विभाग के अनुसार जिले में करीब 16 हजार हेक्टेयर में गेहूं की खेती की गयी है. जबकि रवि मक्का की खेती एक हजार हेक्टेयर,मसूर 15 सौ हेक्टेयर, मटर की खेती तीन सौ हेक्टेयर में की गयी है. वहीं राई सरसो एक हजार हेक्टेयर, अन्य दलहन एक हजार हेक्टेयर व तीसी की खेती 500 हेक्टेयर खेतों में की गयी है.
जिले में कृषि योग्य भूमि 30 हजार 591 हेक्टेयर है.जिला कृषि पदाधिकारी विष्णु देव रंजन व कृषि निरीक्षण जय नारायण झा ने उक्त जानकारी देते हुए रवि फसलों की सिंचाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील किसानों से की है. ताकि बढ़ते तापमान से खेतों की नमी प्रभावित नहीं हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




