चार जनवरी तक शैक्षणिक कार्य रहेगा बंद
Updated at : 03 Jan 2018 1:50 AM (IST)
विज्ञापन

शिवहर : जारी कनकनी युक्त ठंड को लेकर डीएम राजकुमार ने सभी सरकारी, निजी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य चार जनवरी तक के लिए स्थगित कर दिया है. डीएम ने सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी को विद्यालय में उपस्थित रहकर गैर शैक्षणिक कार्यों के निष्पादन का निर्देश दिया है. वही सभी बीइओ को […]
विज्ञापन
शिवहर : जारी कनकनी युक्त ठंड को लेकर डीएम राजकुमार ने सभी सरकारी, निजी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य चार जनवरी तक के लिए स्थगित कर दिया है. डीएम ने सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी को विद्यालय में उपस्थित रहकर गैर शैक्षणिक कार्यों के निष्पादन का निर्देश दिया है. वही सभी बीइओ को इसका दृढ़ता से अनुपालन करने का निर्देश दिया है.
ठंड से किसान की मौत
जिले के बसहिया गांव निवासी मो. जुनैद की मौत ठंड के कारण हो गयी है. बताया जाता है कि वे ईख के खेत में काम कर रहे थे. इसी दौरान आग के चपेट में आ गये. ठंड लगने के बाद उन्हे इलाज के लिए मुजप्फरपुर ले जाया गया. वहां से चिकित्सकों ने उन्हे पटना रेफर कर दिया. इसी दौरान उनकी मौत हो गयी. स्थानीय मुखिया मो समसाद आलम, सरपंच मो. नुरूल होदा, पैक्स अध्यक्ष मो मुस्तफा ने इसकी पुष्टि की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




