ePaper

पति की मौत के बाद तेतरी को कोई नहीं बचा सहारा

Updated at : 23 Dec 2017 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
पति की मौत के बाद तेतरी को कोई नहीं बचा सहारा

नानपुर : थाना क्षेत्र के भदियन पंचायत के रामनगर में उत्तिम राय (70) की बाइक की ठोकर से मौत के बाद उनके विधवा तेतरी देवी पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है. तेतरी देवी का रोते- रोते बुरा हाल है. परिवार के एक मात्र भरन-पोषण करने वाले की मौत से परिवार के लोगों के समक्ष […]

विज्ञापन

नानपुर : थाना क्षेत्र के भदियन पंचायत के रामनगर में उत्तिम राय (70) की बाइक की ठोकर से मौत के बाद उनके विधवा तेतरी देवी पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है. तेतरी देवी का रोते- रोते बुरा हाल है. परिवार के एक मात्र भरन-पोषण करने वाले की मौत से परिवार के लोगों के समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है.

उत्तिम राय के तीन लड़के तपेश्वर राय (35), कामेश्वर राय (33) व रामप्रीत राय (30) हैं. तीनो शादी-शुदा हैं व अलग-अलग रहते हैं. ऐसे में विधवा तेतरी देवी के समाना बड़ी समस्या उत्पन्न हो गयी है. न रहने के लिए घर है न जीने का कोई सहारा. यहां बता दें कि गुरुवार की रात बाइक की ठोकर से उत्तिम राय की मौत घटना स्थल पर हीं हो गयी थी. हालांकि स्थानीय लोगों ने बाइक चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि आगे की कार्रवाई चल रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन