आंगनबाड़ी केंद्र के लाभुकों को आधार से जोड़ें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Dec 2017 5:38 AM
विज्ञापन
वर्ष 2016 के पंचायत चुनाव मतदाता सूची में दर्ज आवेदक के आवेदन पर ही होगा विचार. सेविका के लिए मैट्रिक व सहायिका के लिए आठवीं उत्तीर्ण योग्यता है निर्धारित. अधिक योग्यताधारी को नहीं मिलेगी प्राथमिकता. सेविका व सहायिका की बहाली में होगी पूर्ण पारदर्शिता: डीपीओ शिवहर : निदेशक आइसीडीएस ने आंगनबाड़ी केंद्र से लाभ उठाने […]
विज्ञापन
वर्ष 2016 के पंचायत चुनाव मतदाता सूची में दर्ज आवेदक के आवेदन पर ही होगा विचार. सेविका के लिए मैट्रिक व सहायिका के लिए आठवीं उत्तीर्ण योग्यता है निर्धारित. अधिक योग्यताधारी को नहीं मिलेगी प्राथमिकता.
सेविका व सहायिका की बहाली में होगी पूर्ण पारदर्शिता: डीपीओ
शिवहर : निदेशक आइसीडीएस ने आंगनबाड़ी केंद्र से लाभ उठाने वाले सभी 99 लाभूकों को आधार लिंक से जोड़ने का निर्देश दिया है.जिसके आलोक में डीपीओ आलोक कुमार ने सभी सीडीपीओ व महिला पर्यवेक्षिका को इस काम में तेजी लाने का निर्देश दिया है. उक्त निर्देश वीसी के माध्यम से निदेशक द्वारा दिया गया है. निदेशक ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के कार्य में भी गति लाने का निर्देश दिया है. इस योजना के तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा जनवरी 2017 से गर्भवती व जून माह के बाद की धातृ महिलाओं को पंजीकृत किया जाना है. इधर कार्यालय कक्ष में एक बैठक के बाद डीपीओ ने बताया कि जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों के
लिए सेविका व सहायिका के बहाली की प्रक्रिया जारी है. इसको लेकर 22 नवंबर 2017 तक आवेदन प्राप्त किये गये हैं. ग्राम सभा के माध्यम से 25 दिसंबर के बाद नियुक्ति का कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा. कहा कि वहाली में पूर्ण पारदर्शिता वरतने का निर्देश दिया गया है. इसमें कोताही बरतने वाले दोषी कमी पर कार्रवाई तय है.बताया कि आंगनबाड़ी सेविका पद पर चयन हेतु शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक अथवा समकक्ष निर्धारित की गई है. जिसे मानव संसाधन विभाग द्वारा पंचायत शिक्षक नियोजन में मान्यता दी गई योग्यता मान्य है.निर्धारित से अधिक योग्यता रखने वालों के लिए कोई प्राथमिकता नहीं दी गई है. वहा कि आंगनबाड़ी सहायिका के लिए निर्धारित योग्यता आठवीं उत्तीर्ण निर्धारित है. चयन में विधवा अावेदकों को प्राथमिकता दी जायेगी. बताया कि जिले में नये स्वीकृत पदों के विरुद्ध सेविका के कुल 109 व सहायिका के 109 पद रिक्त हैं. जबकि पूर्व से स्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्रों के सेविका के लिए रिक्ति की संख्या 37 एवं सहायिका की संख्या 53 है. वही मीनी आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविका पद पर रिक्ति की संख्या 23 है. इस तरह जिले में सेविका पद पर कूल रिक्ति 169 एवं सहायिका पद पर 162 है. जिसके विरुद्ध बहाली की प्रक्रिया जारी है. पुरनहिया प्रखंड में 31 सेविका व 29 सहायिका, पिपराही प्रखंड में 31 सेविका व 31 सहायिका, शिवहर प्रखंड में 17 सेविका व 12 सहायिका, डुमरी कटसरी प्रखंड में 24 सेविका व 18 सहायिका व तरियानी प्रखंड में 66 सेविका व 72 सहायिका की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है. इसमें कुछ कारणों से कुछ केंद्रों पर वहाली फिलहाल स्थगित है. कहा कि वर्ष 2016 के पंचायत मतदाता सूची में जिनका नाम दर्ज हैं. उन्हीं के आवेदन पर विचार किया जायेगा. मौके बीडीओ सह सीडीपीओ शिवहर चंद्रभूषण कुमार,बीडीओ सह सीडीपीओ डुमरी कटसरी अरुण कुमार, बीडीओ सह सीडीपीओ पुरनहिया मो. रइसुद्दीन मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










