अनुपस्थित कर्मियों से डीएम ने किया जवाब-तलब, हड़कंप

Updated:
विज्ञापन
अनुपस्थित कर्मियों से डीएम ने किया जवाब-तलब, हड़कंप

शिवहर : जिला पदाधिकारी राजकुमार ने तरियानी के प्रखंड कार्यालय अंचल कार्यालय एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय का निरीक्षण किया. आरटीपीएस काउंटर के निरीक्षण के क्रम में आरटीपीएस काउंटर एवं प्रखंड परिसर को जनोपयोगी बनाने का निर्देश दिये. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरियानी के निरक्षण के क्रम में राजीव कुमार चोवे लेखपाल, सुधा सिन्हा जीएनएम, डॉ […]

विज्ञापन

शिवहर : जिला पदाधिकारी राजकुमार ने तरियानी के प्रखंड कार्यालय अंचल कार्यालय एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय का निरीक्षण किया. आरटीपीएस काउंटर के निरीक्षण के क्रम में आरटीपीएस काउंटर एवं प्रखंड परिसर को जनोपयोगी बनाने का निर्देश दिये. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरियानी के निरक्षण के क्रम में राजीव कुमार चोवे लेखपाल, सुधा सिन्हा जीएनएम, डॉ कृतनरायण पंडित, डॉ अंजुम आरा, डॉ देवशंकर नाथ ,पंकज कुमार डाटा इंट्री ऑपरेटर, अखिलेश कुमार दवा वितरण कर्मी, डॉ दयानंदन मलिक गैरहाजिर पाये गये. इसको गंभीरता से लेते हुए डीएम ने उक्त सभी अनुपस्थित चिकित्सकों एवं कर्मियों से जवाब तलब किया है.

इस क्रम में डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 117 बंसी पचरा का निरीक्षण किया. जिसमें टीएचआर कम दिया जा रहा था. जिस को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी तरियानी एवं सम्बंधित महिला पर्यवेक्षिका से स्पस्टीकरण पूछा है. वहीं संबंधित आंगनबाड़ी सेविका पर कार्रवाई करने एवं राशि वसूली करने का निदेश बाल विकास परियोजना पदाधिकारी तरियानी को दिया गया है. इस क्रम में डीएम ने विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव पन्ना देवी

आवेदन पर बंसी पचरा विद्यालय का जांच किया. आवेदन में पन्ना देवी का आरोप था कि प्रभारी शिक्षक नवल बैठा द्वारा छह हजार रुपया की बात कह कर 60 हजार रुपये की निकासी किया गया है. डीएम ने उस प्रभारी शिक्षक को सभी कागजात के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यम भोजन योजना शिवहर को इस मामले की जांच का निर्देश दिया है .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन