उवि परिसर से पांच शराबी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Sep 2017 3:58 AM
विज्ञापन
कार्रवाई. एसपी के नेतृत्व में पुलिस ने देर रात नबाव उच्च विद्यालय परिसर में की छापेमारी शिवहर : एसपी प्रकाश नाथ मिश्र के नेतृत्व में पुलिस ने बुधवार की देर रात नबाव उच्च विद्यालय परिसर में छापेमारी कर शराब का सेवन करते हुए पांच व्यक्तियों को गिरफतार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार […]
विज्ञापन
कार्रवाई. एसपी के नेतृत्व में पुलिस ने देर रात नबाव उच्च विद्यालय परिसर में की छापेमारी
शिवहर : एसपी प्रकाश नाथ मिश्र के नेतृत्व में पुलिस ने बुधवार की देर रात नबाव उच्च विद्यालय परिसर में छापेमारी कर शराब का सेवन करते हुए पांच व्यक्तियों को गिरफतार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
गिरफ्तार व्यक्तियों में नगर थाना क्षेत्र के शिवहर लक्ष्मीपुर वार्ड 10 के राकेश कुमार, रानी पोखर वार्ड 15 के दिव्यांशु कुमार, फतहपुर निवासी राम निरंजन सिंह, नबाव उच्च विद्यालय के नाइट गार्ड सुंदरपुर खरौना निवासी रामाकांत राय, एवं ज्योति इंटरप्राइजेज के संचालक मोतिहारी जिला के जिहुली निवासी आलोक सिंह का नाम शामिल है. पुलिस के इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों व शराबियों में हड़कंप है.
एसपी ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने मौके पर से एक बाइक बीआर:55ए5808, रॉयल स्टेट शराब की 150 एमएल की दो बोतले, 8 सेट मोबाइल को बरामद किया. पुलिस ने छापेमारी के क्रम में नबाव उच्च विद्यालय परिसर के अन्य एक कमरे से गांजा पीने व अन्य पदार्थ के उपयोग हेतु रखा हुक्का प्लास्टिक बोतल बरामद किया है.
वही नशीला काले रंग का 25 ग्राम चूर्ण भी बरामद किया है.एसपी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि पूछताछ में जो मामला सामने आया है. उसके अनुसार शिवहर बाजार के ऑपोजिट एक मोबाइल रिचार्ज दुकान के मालिक ओम प्रकाश चौधरी से राकेश कुमार ने शराब की दो बोतलें बरामद की थी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
छापेमारी में एसडीपीओ प्रितीश कुमार, थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पुलिस जवान मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










