तटबंध टूटने से स्थिति हुई गंभीर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Sep 2017 6:03 AM

विज्ञापन

रून्नीसैदपुर : भादाडीह तटबंध के तीसरी बार टूटने के बाद रून्नीसैदपुर में हाहाकार की स्थिति है. इलाके के माधोपुर, रामपुर, भादाडीह, चक दोनई व रून्नीसैदपुर उत्तरी समेत दर्जनों प्रशासनिक स्तर पर निर्माण व राहत वितरण कार्य जारी, तटबंध टूटने के बाद उठ रहे सवाल गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है. दहशतजदा लोग न्यू […]

विज्ञापन

रून्नीसैदपुर : भादाडीह तटबंध के तीसरी बार टूटने के बाद रून्नीसैदपुर में हाहाकार की स्थिति है. इलाके के माधोपुर, रामपुर, भादाडीह, चक दोनई व रून्नीसैदपुर उत्तरी समेत दर्जनों प्रशासनिक स्तर पर निर्माण व राहत वितरण कार्य जारी, तटबंध टूटने के बाद उठ रहे सवाल गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है. दहशतजदा लोग न्यू रून्नीसैदपुर स्टेशन, सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर हाइवे व बागमती तटबंध पर पनाह लिए हुए है. पिछले एक माह में तीन बार तटबंध टूटने के कारण लोग परेशान है.

ऐसा तीसरी बार हुआ है जब लोग अपने घर लौटे थे और फिर तटबंध टूटने के बाद उन्हें अपना घर छोड़ना पड़ा है. बताते चले की 14 अगस्त को भादाडीह में तटबंध टूटा था. जिससे इलाके में व्यापक तबाही मची थी. दीपशिखा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा यहां बांध का मरम्मत कराया गया था. 30 अगस्त को मरम्मत का काम पूरा हुआ था. दो दिन बाद एक सितंबर को बागमती में आये उफान के बाद यह बांध दोबारा टूट गया था. जिसमें सहायक अभियंता संजय कुमार के आवेदन पर बांध निर्माता एजेंसी दीपशिखा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ रून्नीसैदपुर थाने में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. अब 11 सितंबर को तीसरी बार यह तटबंध टूटा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन