बाढ़ राहत के लिए कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, पथराव

शिवहर : जिले के चमनपुर पंचायत में बाढ़ राहत के सर्वे में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को समाहरणालय गेट पर जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान विधि व्यवस्था संधारण में पहुंची पर पथराव भी किया. जिसको लेकर आस पास अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा. इससे पूरा समाहरणालय गेट से मुख्य पथ तक का क्षेत्र […]
शिवहर : जिले के चमनपुर पंचायत में बाढ़ राहत के सर्वे में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को समाहरणालय गेट पर जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान विधि व्यवस्था संधारण में पहुंची पर पथराव भी किया. जिसको लेकर आस पास अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा. इससे पूरा समाहरणालय गेट से मुख्य पथ तक का क्षेत्र रणक्षेत्र में तब्दील नजर आया.
प्रदर्शनकारी किसी की भी बात सुनने को तैयार नहीं दिख रहे थे. चमनपुर पंचायत के ग्रामीणों में महेंद्र साह, मोहम्मद रफीक, सुरेश साह, मोहम्मद जाहेब जान, शिवनारायण पासवान, सुबोध यादव, संदीप साह, सुनीता देवी, जमीला खातून, संगीता देवी का कहना था कि पंचायत के वार्ड नम्बर-3, 4, 5, 6 व 13 में बाढ़ राहत के सर्वे में गड़बड़ी की गयी है. उसी का सूची में नाम जोड़ा गया है. जिसने सुविधा शुल्क दिया है. वे सभी वंचित का नाम सूची में जोड़ने व सूची से वंचित करने वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे. प्रदर्शनकारियों ने अधिकतर महिलाएं थी. जो मीडिया कर्मी पर भी आक्रमण करने को तैयार नजर आ रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










