राहत की मांग उठी

शिवहर : जिला भीषण बाढ़ एवं बाढ़ से प्रभावित धान का फसल डूब जाने से जिले में किसानों में हाहाकार मचा हुआ है. इसको लेकर पूर्व जिला पार्षद अजबलाल चौधरी ने बताया है कि धान की फसल डूब गयी .कई की फसल एवं सब्जी की खेती तहस-नहस हो गया है. घरों में पानी घुस गया. […]
शिवहर : जिला भीषण बाढ़ एवं बाढ़ से प्रभावित धान का फसल डूब जाने से जिले में किसानों में हाहाकार मचा हुआ है. इसको लेकर पूर्व जिला पार्षद अजबलाल चौधरी ने बताया है कि धान की फसल डूब गयी .कई की फसल एवं सब्जी की खेती तहस-नहस हो गया है. घरों में पानी घुस गया. मवेशी का चारा गल गया है. उन्होंने जिला पदाधिकारी को आग्रह कर कहां है
कि बाढ़ का पानी घट रहा है. तो जिलेवासी सरकारी अनुदान हेतु अपने गांव की चौपाल में चर्चा में व्यस्त है. आम जनता कि आवाज है तत्काल फसल क्षति मुआवजा दिया जाये. जिला को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया अपनायी जाए. उन्होंने डीएम को सुझाव देते हुए आग्रह किया है कि जिले के सभी क्षतिग्रस्त सड़कों का मरम्मत अतिशीघ्र करवाया जाये एवं गिरे हुए घरों को बनाने के लिए सरकारी अनुदान दिया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










