राजद ने मनाया लालू प्रसाद का जन्मदिन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jun 2017 12:55 AM
शिवहर : जिला राजद कार्यालय में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 69वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. राजद कार्यालय को फूल-मालाओं और बैलून से सजाया गया था. जिला राजद के अध्यक्ष सुमित कुमार उर्फ दीपु वर्मा ने केक काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा कार्यकर्ताओं को बधाई दी. उन्होंने लालू को […]
शिवहर : जिला राजद कार्यालय में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 69वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. राजद कार्यालय को फूल-मालाओं और बैलून से सजाया गया था. जिला राजद के अध्यक्ष सुमित कुमार उर्फ दीपु वर्मा ने केक काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा कार्यकर्ताओं को बधाई दी. उन्होंने लालू को पिछड़ों और दलितों का मसीहा बताया तथा कहा कि लालू का जन्मदिन पिछड़े एवं दलित एक त्योहार के रूप में मनाते हैं.
पूर्व विधायक संजय प्रसाद गुप्ता ने भी लोगों को बधाई दी तथा कहा कि लालू यादव वंचितों की आवाज हैं. जिला राजद के प्रधान प्रवक्ता शिशिर कुमार ने कहा कि लालू को घेरने की भाजपाई कोशिश को जनता असफल कर देगी. इस अवसर पर जिला युवा राजद के अध्यक्ष राजेश यादव, जिला राजद के कोषाध्यक्ष विनोद राय, प्रेम पटेल, ध्रुवकांत झा, अच्छेलाल राय और राधेश्याम सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










