ePaper

मुजफ्फरपुर मॉडल अस्पताल में सर्वर डाउन, पर्ची कटना हुआ बंद मरीजों ने किया हंगामामॉडल अस्पताल में सर्वर डाउन

Updated at : 17 Dec 2025 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur Model Hospital

मुजफ्फरपुर मॉडल अस्पताल

मुजफ्फरपुर. सदर अस्पताल में बुधवार को सर्वर डाउन होने से मरीजों का इलाज एक घंटे तक बाधित रहा. एक घंटे के बाद सर्वर के आने पर मरीजों का इलाज शुरू हुआ.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. सदर अस्पताल में बुधवार को सर्वर डाउन होने से मरीजों का इलाज एक घंटे तक बाधित रहा. एक घंटे के बाद सर्वर के आने पर मरीजों का इलाज शुरू हुआ. दिन के बारह बजे के करीब ओपीडी में चिकित्सक मरीजों का इलाज कर रहे थे. अचानक सर्वर डाउन हो गया. सर्वर फेल होने के कारण चिकित्सक ने इलाज रोक दिया. 

दूसरी पाली में इंतजार करते रहे मरीज

ऑफ लाइन इलाज की बात कहने पर चिकित्सकों ने कहा कि अब यह सुविधा बंद कर दी गई है. लिंक आने के बाद ही इलाज होगा. लिंक बाधित होने से ओपीडी में भी पर्ची नहीं कट रही थी. मरीज जांच कराने के लिये दूसरी पाली में ओपीडी का इंतजार करते रहे. इस दौरान देरी होने पर मरीजों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. सुरक्षा कर्मियों के समझाने पर भी मरीज मानने को तैयार नहीं थे. इस बीच प्रबंधक ने आकर सर्वर ठीक कराने का आश्वासन दिया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इसके बाद मरीज शांत हुए. इस बीच सर्वर आ गया और पर्ची कटना शुरू हुआ. इस बीच कुछ मरीजों का इलाज हुआ, बाकी का इलाज दूसरी पाली में कराने की बात कहीं गई. इधर शाम की ओपीडी में दर्जनों मरीजों का इलाज हुआ. अस्पताल प्रबंधक प्रवीण कुमार का कहना है कि सर्वर यहां से नहीं जुड़ा हुआ है. मुख्यालय से ही सभी अस्पतालों का सर्वर चलता है.

इसे भी पढ़ें: Banka: मर्जी के खिलाफ परिवारवालों ने तय कर दी शादी, नाराज युवती ने उठाया ऐसा कदम जानकर रह जाएंगे दंग

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन