Photo: बहुत खास हैं ये बिहार के शिवालय, सावन में यहां जल चढ़ाने को आते देश भर से लोग

Updated at : 05 Jul 2023 11:23 AM (IST)
विज्ञापन
Photo:  बहुत खास हैं ये बिहार के शिवालय, सावन में यहां जल चढ़ाने को आते देश भर से लोग

बिहार में शिवालयों की संख्या अन्य किसी देवालय से अधिक है. शायद ही कोई इलाका हो जहां शिवालय न हो. बिहार के कुछ शिवालय तो देश-दुनिया में प्रसिद्ध हैं. कुछ शिवालयों का महत्व पौराणिक और आध्यात्मिक रूप से काफी ज्यादा है. आइये हम जानते हैं इनमें से कुछ शिवालयों की विशेषताएं.

विज्ञापन
undefined

बिहार में शिवालयों की संख्या अन्य किसी देवालय से अधिक है. शायद ही कोई इलाका हो जहां शिवालय न हो. बिहार के कुछ शिवालय तो देश-दुनिया में प्रसिद्ध हैं. कुछ शिवालयों का महत्व पौराणिक और आध्यात्मिक रूप से काफी ज्यादा है. बेशक बिहार में कोई ज्योतिर्लिंग नहीं है, लेकिन कई ऐसे शिवलिंग हैं, जिनका महत्व किसी ज्योतिर्लिंग से कम नहीं माना जाता है. आइये हम जानते हैं इनमें से कुछ शिवालयों की विशेषताएं.

undefined

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गरीबनाथ धाम महादेव का प्रसिद्ध मंदिर है. इस मंदिर में सावन महीने में विशाल श्रावणी मेले का आयोजन होता है. सावन में सोनपुर के पहलेजा घाट से गंगा जल लेकर लाखों कांवरिये यहां अर्पित करते हैं. यह बिहार के प्रसिद्ध शिवालयों में से एक है.

undefined

बिहार के गया जिले के बेलागंज में प्राचीन कोटेश्वर नाथ धाम है. मंदिर से 100 मीटर उत्तर दिशा में अति प्राचीन विशाल पीपल का पेड़ है. इसकी टहनी धरती को छूती हुई मंदिर की ओर रुख करती हुई प्रतीत होती है. ऐसा लगता है मानो पीपल के पेड़ की सारी टहनियां महादेव कोटेश्वर नाथ को नमन कर रहीं हो.

undefined

बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में उत्तरवाहिनी गंगा तट पर बसे अजगैबीनाथ मंदिर की महिमा अपरंपार है. यह भारत का एकमात्र ऐसा मन्दिर है, जहां एक ही लिंग पर दो भगवान की पूजा होती है.

undefined

ब्रह्मपुर में बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर को दूसरा बाबा धाम भी कहा जाता है. मान्यता है कि इस शिवलिंग को ब्रह्माजी ने हाथों से स्थापित किया था. कथा प्रचलित है कि जब अक्रांता मन्दिर को तोड़ने पहुंचे तो मंदिर का दरवाजा पूरब से पश्चिम दिशा की ओर घूम गया.

undefined

बिहार के सारण जिले स्थित सोनपुर में हरिहरनाथ मंदिर की ऐसी मान्यता है कि जब यहां एक हाथी पानी पीने आया तो उसे एक मगरमच्छ ने जकड़ लिया और दोनों में युद्ध प्रारंभ हो गया. इस बीच गज जब कमजोर पड़ने लगा तो उसने भगवान विष्णु की प्रार्थना की, तब भगवान विष्णु ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुदर्शन चक्र चलाकर दोनों के युद्ध को रोका और गज को मुक्त कराया. यहां हरि और हर दोनों की पूजा एक साथ होती है.

undefined

बैकटपुर मंदिर को बैकुंठ धाम के नाम से भी जाना जाता है. लोग कहते हैं कि रावण को मारने से श्रीराम पर जो ब्राह्मण वध का पाप लगा था, उससे मुक्ति पाने के लिए वह इस मंदिर में आये थे. यहां आकर श्रीराम ने भगवान शिव की पूजा की थी.

undefined

दरभंगा जिला मुख्यालय से लगभग 70 किमी दूर बाबा कुशेश्वरस्थान का शिव मंदिर है, यहां के लोग इसे मिथिला का बाबा धाम भी कहते हैं. सावन में यहां देवघर की तरह भीड़ होती है. भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर तीन नदियों के संगम पर स्थित है. इस मंदिर परिसर में एक पवित्र कुआं भी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन