आपके एक-एक मत से लोकतंत्र होगा मजबूत : डीएम

Updated at : 19 May 2024 11:10 PM (IST)
विज्ञापन
आपके एक-एक मत से लोकतंत्र होगा मजबूत : डीएम

नगर के उच्च विद्यालय नासरीगंज के प्रांगण में शनिवार की देर शाम स्वीप कार्यक्रम के तहत डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी नवीन कुमार ने संध्या चौपाल लगाकर कर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया.

विज्ञापन

नासरीगंज. नगर के उच्च विद्यालय नासरीगंज के प्रांगण में शनिवार की देर शाम स्वीप कार्यक्रम के तहत डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी नवीन कुमार ने संध्या चौपाल लगाकर कर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया. रात्रि चौपाल के पूर्व नगर के पोस्टल रोड से स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के अवसर पर डीएम नवीन कुमार व डीडीसी विजय कुमार पांडेय ने पैदल मार्च कर मतदाताओं को जागरूक किया. इस अवसर पर पोस्टल रोड से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तक एक किलोमीटर की दूरी तक डीएम के साथ सभी अधिकारियों ने पैदल मार्च किया. यह मार्च उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में पहुंचकर रात्रि चौपाल में परिवर्तित हो गया. रात्रि चौपाल में उपस्थित मतदाताओं से कम से कम 80 प्रतिशत मतदान करने की अपील की गयी. डीएम ने कहा कि आपके एक-एक मत से लोकतंत्र मजबूत होगा. लोकतंत्र के महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग कर देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें.

पहले मतदान करने की शपथ ली

डीएम ने उपस्थित जनसमूह से मतदान के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया. मतदान के दिन पहले मतदान, फिर जलपान करने का आह्वान किया. स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर गीत-संगीत, दीवार लेखन, भाषण प्रतियोगिता, नाटक, रंगोली प्रतियोगिता के साथ-साथ चलाये जा रहे अन्य कार्यक्रम की भी जानकारी दी गयी. उपस्थित मतदाताओं ने एक स्वर में मेरा वोट मेरा अधिकार का नारा बुलंद किया. मतदाताओं ने एक जून को पहले मतदान करने की शपथ ली. डीएम ने कहा कि एक जून शनिवार को है. इस दिन सभी शिक्षण संस्थान से लेकर सभी इंस्टीट्यूट में अवकाश रहेगा. इसके बाद भी यदि आपको कोई मतदान करने के लिए छुट्टी न दे, तो उसकी शिकायत करें. ऐसा करने वालों पर कार्रवाई होगी. मौके पर एसडीएम अनिल बसाक, डीपीआरओ धर्मवीर कुमार, बीडीओ मो जफ़र इमाम, सीओ अंचला कुमारी, थानाध्यक्ष अमित कुमार, एमओ नैंसी कुमारी, सीडीपीओ शशि कुमारी, बीएओ विमलेश मिश्रा, बीइओ अरविंद कुमार, बीसीओ राजा राम शर्मा समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व स्थानीय मतदाता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन