मछली मारने के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपित हथियार के साथ गिरफ्तार
Published by : ANURAG SHARAN Updated At : 03 Apr 2026 6:49 PM
SASARAM NEWS.थाना क्षेत्र के खैरा भुतहा गांव में मछली मारने के विवाद में शुक्रवार की दोपहर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद गेहूं के खेत में छिपे आरोपित को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया.
संझौली थाना क्षेत्र के खैरा भुतहा गांव की घटना फोटो-18- घटनास्थल पर पुलिस बयान लेती हुई . ए- आरोपित को गिरफ्तार करती पुलिस प्रतिनिधि, संझौली. थाना क्षेत्र के खैरा भुतहा गांव में मछली मारने के विवाद में शुक्रवार की दोपहर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद गेहूं के खेत में छिपे आरोपित को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया.प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के आहर में मछली मारने को लेकर स्व. बजरंगी पासवान के पुत्र बच्चा राम उर्फ मुंडा राम (32) और मोहन लाल के पुत्र रबिश लाल के बीच विवाद हुआ. इसी दौरान रबिश लाल ने बच्चा राम को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.घटना के बाद आरोपित गेहूं के खेत में छिप गया, लेकिन पुलिस ने कुछ ही देर में उसे पकड़ लिया और उसके पास से हथियार बरामद किया.थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि मछली मारने के विवाद में गोली चली है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेजा गया है. एफएसएल टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है.ग्रामीणों के अनुसार मृतक के परिवार में पत्नी अनु कुमारी, तीन बेटियां व दो बेटे हैं. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है. ग्रामीणों ने बताया कि दोनों आपस में गहरे मित्र थे, जिससे यह घटना लोगों को स्तब्ध कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










