16 लीटर शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
16 लीटर शराब के साथ युवक गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विधि-व्यवस्था को बनाये रखने जांच अभियान जारी

विज्ञापन

नासरीगंज.

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विधि-व्यवस्था को बनाये रखने के उद्देश्य से एफएसटी दंडाधिकारी के साथ विशेष टीम गठित कर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलि��� ने एक शराब धंधेबाज को 16 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान नासरीगंज नगर के वार्ड संख्या 2, दर्जी मुहल्ला निवासी सलाउद्दीन मियां के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि चुनाव के दौरान शराब की बिक्री और सेवन पर पूरी तरह रोक लगायी गयी है. ऐसे मामलों में लगातार अभियान चलाया जायेगा. छापेमारी अभियान में पीएसआइ राहुल कुमार, पीटीसी अश्विनी कुमार सिंह सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन