बाइक सवार को बचाने में पेड़ से टकराई कार, महिला की मौत, चालक भतीजा घायल

Updated:
विज्ञापन
बाइक सवार को बचाने में पेड़ से टकराई कार, महिला की मौत, चालक भतीजा घायल

SASARAM NEWS.घुसियां खुर्द के पास शनिवार को एक सड़क हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गयी, जबकि कार चला रहा उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल रवि कुमार का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बिक्रमगंज घुसियां खुर्द के पास शनिवार को एक सड़क हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गयी, जबकि कार चला रहा उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल रवि कुमार का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, भोजपुर जिले के ताराढी थाना क्षेत्र के जेठवार गांव निवासी नंद कुमार सिंह के पुत्र रवि कुमार अपनी बुआ को लेकर मायके जा रहे थे. इसी दौरान घुसियां खुर्द के पास अचानक सामने आये एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे की सीट पर बैठी रवि कुमार की बुआ जानकी देवी (पत्नी श्रीराम सिंह), निवासी रोतवां गांव, थाना बघैला, की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं कार चला रहे रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल रवि कुमार को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है. हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी. मृत महिला के परिजनों के आने पर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया गया.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन